ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
देश

भाजपा ने की क्रास वोटिंग: भिलाई नगर निगम में कांग्रेस के नीरज पाल बने महापौर, बंटी गिरवर साहू सभापति

भिलाई। निगम भिलाई में कांग्रेस के नीरज पाल महापौर बन गए। वहीं सभापति की कमान कांग्रेस के बंटी गिरवर साहू को दी गई। महापौर व सभापति के लिए जबरदस्त घमासान चला। कांग्रेस में नीरज पाल और बंटी साहू के नाम पर सहमति बनी। शपथ ग्रहण के बाद पार्षदों को पास के होटल ले जाया गया। इधर नीरज पाल का नाम आते ही कांग्रेस की वरिष्ठ पार्षद सुभद्रा सिंह ने बवाल मचा दिया।

उनका कहना था कि भिलाई निगम सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है तो सामान्य वर्ग को मौका दिया जाए। पिछली बार भी सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित महापौर में ओबीसी वर्ग से टिकट दिया गया। इस बार भी वही हो रहा है। उन्होंने सवाल किया कि सामान्य वर्ग कहां जाए? नीरज पाल का नाम आने से नाराज सुभद्रा सिंह ने महापौर के लिए नामांकन भी भर दिया था। बाद में उन्होंने वापस ले लिया।

महापौर के लिए भाजपा से महेश वर्मा ने तथा सभापति के लिए श्याम सुंदर राव के नाम को सर्व सहमति दी थी। पूरे समय भाजपा पार्षदों को संगठन ने एकजुट रखा था। वहीं एक निर्दलीय योगेश साहू ने भी नामांकन दाखिल किया था। सभापति के लिए एक निर्दलीय अनीता अजय साहू ने नामांकन दाखिल किया था। एकजुटता के बाद भी भाजपा में क्रास वोटिंग हो गई। बीते बुधवार को रिसाली में भी भाजपा में क्रास वोटिंग हुई थी

जानिए किसको कितना वोट मिला

महापौर के लिए

नीरज पाल (कांग्रेस) -44

महेश वर्मा (भाजपा) -22

योगेश साहू (निर्दलीय) -4

सभापति के लिए

बंटी गिरवर साहू (कांग्रेस) -44

श्याम सुंदर राव (भाजपा) -22

अनीता अजय साहू (4)

Related Articles

Back to top button