ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
देश

रायपुर में बिजली कंपनी में कोरोना विस्फोट, चेेयरमैन समेत कई एमडी संक्रमित

रायपुर। छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनी मुख्यालय में कोरोना विस्फोट हुआ है। चेयरमैन समेत कई वरिष्ठ अफसर कोरोना संकमित हो गए हैं। इसकी वजह कंपनी मुख्यालय में काम करने वाले अधिकारी डरे हुए हैं।

बिजली कंपनी के सूत्रों के अनुसार कोरोना संक्रमित हुए लगभग सभी अफसर बोर्ड आफ डायरेक्ट की बैठक में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि कंपनी के चेयरमैन अंकित आनंद की अध्यक्षता में सोमवार और मंगलवार को बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की बैठक हुई थी। इसमें पांचों बिजली कंपनी के एमडी समेत अन्य वरिष्ठ अफसर शामिल हुए थे।

अफसरों के अनुसार बैठक में शामिल कुछ अधिकारी को पहले से सर्दी-खांसी थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार की बैठक के बाद चेयरमैन आइसोलेट हो गए। इधर, वितरण और ट्रांसमिशन कंपनी के एमडी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पाजिटिव आ गई है। बैठक में शामिल एक ईडी की भी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इनके साथ बैठक में शामिल एक और एमडी में कोरोना के लक्षण हैं, उनकी टेस्ट रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

चर्चा है कि कोरोना पाजिटिव मिले बिजली कंपनी के अफसरों में से कुछ लोग नया साल बनाने बाहर गए थे और उनमें कोरोना के लक्षण भी थे। इसके बावजूद उन्होंने एहतियात बरतने की बजाय बैठक में शामिल हुए। मुख्यालय में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों में दहशत है। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय में काम करने वाले सभी कर्मियों की कोरोना जांच करेगा।

वहीं बिजली कंपनी में बिल की गड़बड़ी सुधरवाने के लिए आने वाले लोगों को भी संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है। उपकेंद्रों पर काम नहीं होने से लोग सीधे बिजली कंपनी के मेन दफ्तर मेंं आते हैं।

Related Articles

Back to top button