ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

प्रणव मुखर्जी को भारत रत्न, कांग्रेस ने दी बधाई

नई दिल्ली: कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि पूर्व राष्ट्रपति ने कांग्रेसी सरकारों में केंद्रीय मंत्री समेत विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियों के साथ देश की जनता की सेवा की है। कांग्रेस ने कहा, ‘ हम पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को भारत रत्न मिलने पर बधाई देते हैं। उन्होंने दशकों तक देश की जनता की अथक सेवा की है।

उन्होंने कांग्रेसी सरकारों में केंद्रीय मंत्री समेत विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियों के साथ देश की जनता की अथक सेवा की है।’राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में मुखर्जी को भारत रत्न से नवाजा। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुखर्जी ने केंद्रीय मंत्री के रूप में विभिन्न विभागों का दायित्व संभाला था। वर्ष 2012 में वह देश के राष्ट्रपति बने। नरेंद्र मोदी सरकार ने इसी वर्ष जनवरी में उन्हें भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button