ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

असमः तेजपुर में सुखोई-30 लड़ाकू विमान क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना(आईएएफ) का एक सुखोई-30 लड़ाकू विमान उत्तरी असम में तेजपुर के समीप गुरुवार की शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि विमान नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था।
PunjabKesari
विमान ने तेजपुर में आईएएफ के ठिकाने से उड़ान भरी थी और इसके बाद यहां से पांच किलोमीटर के दायरे में एक धान के खेत में गिर गया। विमान के गिरने के बाद उसमें आग लग गयी। आईएएफ के अग्निशमन दल तथा स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया।

घटना के बाद विमान के दोनों पायलट बाहर निकलने में सफल रहे , हालांकि वे जख्मी हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रवक्ता के मुताबिक कोर्ट ऑफ इन्कवायरी घटना के कारणों का पता लगायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button