ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
विदेश

दक्षिण चीन सागर में क्रैश हुआ अमेरिका का फाइटर जेट एफ-35, पायलट सुरक्षित, सात जवान घायल

वाशिंगटन । दक्षिण चीन सागर में अमेरिका का फाइटर जेट एफ – 35 क्रैश हो गया है। हालांकि इस हादसे में पायलट की जान बच गई। ये हादसा उस वक्‍त हुआ जब जेट लेंड हो रहा था। समय रहते पायलट ने खुद को फाइटर जेट से अलग होकर अपनी जान बचाई। यूएस नेवी के मुताबिक मिलिट्री हेलीकाप्‍टर ने उसको सफलता से बाहर निकाल लिया। यह हादसा रविवार को हुआ था.

नेवी ने अपने बयान में कहा है कि एफ-35 सी लाइटनिंग-2 केरियर एयर विंग 2, अमेरिका विमानवाहक पोत यूएसएस कार्ल विंसन (सीवीएन 70) पर उतरते समय हादसे का शिकार हो गया। ये फाइटर जेट दक्षिण चीन सागर में अपनी रोजमर्रा की उड़ान पर था। हालांकि, समय रहते इजेक्‍ट करने की वजह से पायलट की जान बच गई। बाद में पायलट को मिलिट्री हेलीकाप्‍टर से बचा लिया गया।

नेवी ने अपने बयान में कहा है कि पायलट की हालत फिलहाल पूरी तरह से स्थिर है। इस हादसे में नौसेना के सात जवान जो उस वक्‍त यूएसएस कार्ल विंसन के डैक पर मौजूद थे घायल हो गए हैं। इनमें से तीन जवानों को फिलीपींस की राजधानी मनीला के मेडिकल ट्रीटमेंट फेसेलिटी सेंटर में इलाज के लिए भेजा गया है, जबकि चार अन्‍य जवानों का इलाज यूएसएस कार्ल विंसन पर ही किया जा रहा है।

नेवी ने अपने बयान में कहा है कि पायलट की हालत फिलहाल पूरी तरह से स्थिर है। इस हादसे में नौसेना के सात जवान जो उस वक्‍त यूएसएस कार्ल विंसन के डैक पर मौजूद थे घायल हो गए हैं। इनमें से तीन जवानों को फिलीपींस की राजधानी मनीला के मेडिकल ट्रीटमेंट फेसेलिटी सेंटर में इलाज के लिए भेजा गया है, जबकि चार अन्‍य जवानों का इलाज यूएसएस कार्ल विंसन पर ही किया जा रहा है।

आपको बता दें कि दक्षिण चीन सागर में चीन से तनाव के चलते अमेरिका ने अपने करीब दो विमानवाहक पोत यहां पर तैनात किए हुए हैं। इसकी वजह से चीन हर वक्‍त अमेरिका से चिढ़ा हुआ भी रहता है। चीन इस पूरे क्षेत्र पर अपना दावा करता आया है। वहीं इस क्षेत्र के दूसरे देश भी अपना दावा करते हैं। दक्षिण चीन सागर को लेकर चीन और अमेरिका कई बार आमने सामने आ चुके हैं। वहीं ताइवान के मुद्दे पर भी अमेरिका और चीन में जबरदस्‍त तनाव है। ताइवान खुद को एक आजाद देश बताता है।

Related Articles

Back to top button