ब्रेकिंग
OHE तार पर चढ़ा सांप और हुआ जोरदार धमाका, बाल-बाल बची पूर्णिया स्पेशल ट्रेन Bihar Land Mafia: पटना में 37 करोड़ की जमीन पर कब्जे का खेल, STF ने 18 कुख्यात अपराधियों को दबोचा CM Yogi in Pratapgarh: सीएम योगी का विपक्ष पर प्रहार, वक्फ की लूट पर सपा-कांग्रेस चुप क्यों? UP Election 2027: कानपुर में सपा का ब्राह्मण सम्मेलन, 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग' नारे से मची हलचल Damoh SI Viral Reel: 'खुद की समस्या सुलझ नहीं रही...', वर्दी में रील बनाकर फंसी महिला SI, जांच शुरू Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर Allahabad High Court on Halala: हलाला के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट बोला- पर्सनल लॉ अपराध से न...
मध्यप्रदेश

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती बड़ी खुशखबरी, पदों की संख्या 4000 से बढ़ाकर 6000 की गई

MP Police Constable Recruitment Exam 2021-2022: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिवराज सरकार ने वर्तमान में चल रही एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पदों की संख्या 4000 से बढ़ाकर 6000 करने का फैसला लिया है। इस फैसले की जानकारी एमपी सरकार के प्रवक्ता और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को दी। उन्होंने कहा, ‘ मध्य प्रदेश में पुलिस और रेडियो आरक्षक भर्ती में पदों की संख्या को 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार कर दिया गया है। सभी भर्तियां एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ( MPPEB ) के माध्‍यम से की जाएंगी।’ 

आपको बता दें कि एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा 8 जनवरी से रोजाना दो-दो शिफ्टों में राज्य के 13 शहरों में जारी है। यह 17 फरवरी तक चलेगी। सरकार की ओर से बताया गया है कि कुल 12,72,305 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। 

इसके अलावा गृह मंत्री ने बताया कि गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर 215 बंदियों को रिहा करने का निर्णय प्रदेश सरकार ने लिया है। जिनमें 210 पुरुष और 5 महिला बंदी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button