ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
मध्यप्रदेश

महाशिवरात्रि से पहले महाकाल पथ से ही एंट्री, एक घंटे में एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे

उज्जैन   प्राचीन नगरी अवंतिका यानी उज्जैन महाशिवरात्रि से पहले भव्य आकार लेने जा रही है। 705 करोड़ रुपए के महाकाल विस्तार प्रोजेक्ट के पहले चरण के कामों को फाइनल टच दिया जा रहा है। इसमें महाकाल पथ, महाकाल वाटिका, रूद्रसागर तट का विकास शामिल है। प्रोजेक्ट दो तरह से तस्वीर बदलेगा। पहला- दर्शन आसान होंगे। दूसरा- दर्शन के साथ लोग धार्मिक पर्यटन भी कर पाएंगे।

कैंपस में घूमने, ठहरने, आराम करने से लेकर तमाम सुविधाएं होंगी। 2 से बढ़कर 20 हेक्टेयर में फैलने जा रहा महाकाल का कैम्पस, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (5 हेक्टेयर) से चार गुना बड़ा हो जाएगा।

उज्जैन के कलेक्टर IAS आशीष सिंह बताते हैं, ‘दो चरणों में से एक चरण का काम महाशिवरात्रि से पहले पूरा करने जा रहे हैं। CM शिवराज सिंह चौहान प्रोजेक्ट के लिए लगातार फीडबैक ले रहे हैं। दूसरा चरण अगले साल (2023) मई-जून तक पूरा कर लेंगे। जब यह भी पूरा हो जाएगा तो हर घंटे बिना किसी रुकावट के एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। इतनी भीड़ के बावजूद एक व्यक्ति 30 से 45 मिनट में दर्शन कर लेगा। 18 करोड़ से UDA के जरिए श्रद्धालु सुविधा केंद्र भी बन रहा है

Related Articles

Back to top button