ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं पर शिकंजा, तीन दिन में 200 से अधिक वाहन जब्त

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सख्त निर्देश के बाद प्रदेश भर में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण्ा पर लगातार कार्रवाई हो रही है। पिछले तीन दिनों में अब तक 200 से अधिक हाईवा व ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। अकेले राजधानी में ही 45 हाईवा जब्त किए गए हैं, जिनमें रविवार को हुई कार्रवाई भी शामिल है। बिलासपुर में यह आंकड़ा सौ तक पहुंच गया है। धमतरी, बलौदाबाजार, जगदलपुर, महासमुंद आदि जिलों में भी रेत का परिवहन करते वाहनों की जब्ती की जा रही है। इससे रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

रेत घाटों और खदानों से मुरुम के अवैध खनन और परिवहन पर शिकंजा कसता जा रहा है। खनिज विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम रेत खदानों में दबिश दे रही है। पहले जहां रात में भी जेसीबी की मदद से रेत का उत्खनन किया जा रहा था, वहां अब रात में माफियाओं की दखल कम हो गई है। रायपुर में आरंग, सारागांव, अभनपुर, खरोरा, तिल्दा, विधानसभा चौकी, पिरदा आदि स्थानों से वाहनों की जब्ती बनाई गई है।

रायपुर में रविवार को भी संयुक्त कार्रवाई करके सात हाईवा जब्त कर लिए गए। रविवार को तहसीलदार आरंग अभिषेक कुमार की अगुवाई में तीन हाईवा बिना पिट पास के रेत का परिवहन करते पकड़े गए। उनकी जब्ती बनाकर आरंग थाने के सुपुर्द कर दिया गया। इसी तरह ओवरलोड की संभावना में चार गाड़ी हाईवा का वजन कराकर खनिज विभाग को सौंपा गया। रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में राजधानी में कार्रवाई चल रही है।

प्रदेशभर में चल रही कार्रवाई

जगदलपुर के प्रभारी जिला खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि रविवार को ग्राम तारापुर, करीतगांव, धनपुंजी, चपका व चोकावाड़ा के पास रेत का अवैध परिवहन कर रहे आठ वाहनों व चूना पत्थर का परिवहन करते चार वाहनों को जब्त किया गया है। अभनपुर में दो हाईवा जब्त किए गए हैं। धमतरी जिले के भरारी रेत खदान से 28 जनवरी की रात प्रशासन की टीम ने रेत भरे 28 हाईवा जब्त किए थे। सभी वाहन मालिकों को खनिज अधिनियम के तहत नोटिस भेजा गया है।

बलौदाबाजार जिले में दो दिन में रेत का परिवहन करते 15 ट्रैक्टर व तीन हाईवा जब्त किए गए हैं। कसडोल में भी तीन हाईवा और सात ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। महासमुंद में खनिज विभाग की टीम ने शनिवार को छह हाईवा जब्त किया था। कांकेर जिले के पखांजूर में कोटरी नदी घाट से रेत का अवैध परिवहन करते छह ट्रैक्टर जब्त किए हैं। तिल्दा में छह, खरोरा में छह और नवापारा में भी छह हाईवा वाहन जब्त किए जा चुके हैं। बालोद जिले में कार्रवाई ठंडी पड़ी होने तो दुर्ग में कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति होने की बात भी कही जा रही है।

Related Articles

Back to top button