ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
खेल

IPL 2022 मेगा ऑक्शन में शामिल होंगे एस श्रीसंत

इंडियन प्रीमियर लीग की ओर से मंगलवार को 2022 सीजन की मेगा नीलामी में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है। बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को होने वाली दो दिवसीय मेगा नीलामी में कुल 590 खिलाड़ियों की नीलामी होगी। आईपीएल के 15वें सीजन के लिए कुछ बड़े खिलाड़ियों ने भी खुद को रजिस्टर कराया है। आईपीएल 2013 में आखिरी बार खेलने वाले एस श्रीसंत का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। 590 खिलाड़ियों में से 228 खिलाड़ी कैप्ड हैं, जबकि 355 खिलाड़ी अनकैप्ड हैं, सात खिलाड़ी असोसिएट्स देश से नीलामी में हिस्सा लेंगे। आईपीएल 2022 की नीलामी के लिए खिलाड़ियों की अंतिम सूची में शामिल होने के बाद एस श्रीसंत खुश थे और उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने आखिरी बार आईपीएल 2013 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला था। बीसीसीआई द्वारा मेगा नीलामी के लिए अंतिम सूची की घोषणा के तुरंत बाद श्रीसंत ने प्रशंसकों का आभार व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और सभी को धन्यवाद दिया। श्रीसंत ने ट्विटर पर लिखा, “आप सभी को प्यार..आप सभी का शुक्रिया अदा नहीं कर सकता..बहुत बहुत धन्यवाद..#आभारी और हमेशा आप में से प्रत्येक के लिए आभारी होंगे.. कृपया मुझे अंतिम नीलामी के लिए अपनी प्रार्थनाओं में रखें भी .. ”ओम नमः शिवाय..,” 

2020/21 सीजन में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने वाले श्रीसंत ने आईपीएल 2021 की नीलामी के लिए भी रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन वह अंतिम खिलाड़ियों की सूची में जगह बनाने में नाकाम रहे थे। श्रीसंत ने आखिरी बार टी20 लीग के छठे संस्करण में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया था। वह पंजाब किंग्स और कोच्चि टस्कर्स केरला का भी हिस्सा रह चुके हैं। 38 वर्षीय तेज गेंदबाज ने 44 आईपीएल मैचों में 40 बल्लेबाजों को आउट किया है। उन्होंने 65 टी20 में 54 विकेट झटके हैं। आईपीएल 2022 की नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगी। चूंकि इस साल एक बड़ी नीलामी है, इसलिए यह दो दिवसीय कार्यक्रम होगा। बीसीसीआई ने भी पुष्टि की है कि टूर्नामेंट मार्च में शुरू होगा और मई के महीने में समाप्त होगा।

Related Articles

Back to top button