ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
उत्तरप्रदेश

सपा नीत सरकार ने यूपी को हिंसा में धकेला: सीएम योगी

आगरा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी नीत पूर्ववर्ती सरकार पर राज्य को हिंसा में धकेलने का आरोप लगाते हुए उस पर अतीत में हुए मुजफ्फरनगर दंगों और भगवान राम के श्रद्धालुओं की हत्या करने का आरोप लगाया। योगी ने कहा कि वह 1990 में सपा नीत सरकार के कार्यकाल में ‘कार सेवकों’ पर की गई गोलीबारी के संदर्भ में बात कर रहे हैं। मुजफ्फरनगर में 2013 में हुए दंगों में 60 से ज्यादा लोग मारे गए थे, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे।
  जाटों और मुसलमानों के बीच हुई हिंसा का संदर्भ देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सपा की टोपी (लाल टोपी) मुजफ्फरनगर दंगों में मारे गए मासूम जाट युवाओं की खून से रंगी है। आदित्यनाथ ने आरोप लगाया, ‘‘सपा के हाथ खून से रंगे हैं और वह अयोध्या में राम भक्तों की हत्या के लिए भी जिम्मेदार है। उन्होंने राज्य को दंगों की आग में धकेला है।’’ उन्होंने मुगल शासक औरंगजेब के नाम पर संस्थान का नामकरण करने के लिए भी सपा की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘पूर्ववर्ती सरकार में संस्थान का नाम आर्रंगजेब की नाम पर रखा गया। आगरा में उन्होंने औरंगजेब के नाम पर संग्रहालय बनाया। लेकिन जब भाजपा सत्ता में आयी तो उसने मुगल संग्रहालय का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी के नाम पर रखा।’’ जाट बहुलता वाले फतेहपुर सीकरी के लोगों को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने दावा किया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुगलों के खिलाफ लड़ने वाले जाट नेता गोकुला जाट का सम्मान नहीं किया।
 

Related Articles

Back to top button