ब्रेकिंग
Lok Adalat Authority MP CG: बिना समझौते के आदेश जारी नहीं कर सकती लोक अदालत, हाई कोर्ट ने रद्द किया ... Bemetara CMHO Suspended: महिला कर्मचारियों से बदसलूकी पड़ी भारी, बेमेतरा CMHO डॉ. अमृतलाल रोहलेडर नि... MP Youth Voters 2028: 1.41 करोड़ युवा वोटरों पर बीजेपी-कांग्रेस की नजर, रील बनाओ-इनाम पाओ से लेकर यु... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए इंदौर में बना प्रदेश का... Simhastha 2028 Projects: सिंहस्थ 2028 से पहले इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन समेत पूरे होंगे ये 5 बड़े एक्सप्... Owaisi on Uniform Civil Code: 'समान नागरिक संहिता धार्मिक अधिकारों के खिलाफ', भोपाल में ओवैसी का तीख... Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में अब गाइड बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी, ईको टूरिज्म बोर्ड ने शु... Bhopal Food Safety Raid: भोपाल के बड़े होटलों-रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग का छापा, काली मिर्च में मिले... VK Jewellers Jalandhar Raid: वीके ज्वैलर्स पर जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन, दो घंटे तक खंगाला गया खरीद-ब... Yemen Houthi Rebels Attack: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हूती हमले, गठबंधन बोला- उठाएंगे सभ...
खेल

U19 World Cup में भारत Vs ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल आज

वेस्टइंडीज में खेला जा रहा अंडर-19 वर्ल्ड कप अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। आज टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एंटिगा के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच के लिए युवा जोश से भरी टीम इंडिया को जीत का फेवरेट माना जा रहा है। क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में 5 विकेट से हराया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर अंतिम चार में जगह पक्की की है। AUS ने पाकिस्तान को 119 रन से मात दी थी।अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बहुत ही शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच कुल 7 मैच खेले गए हैं, जहां टीम इंडिया ने 5 और कंगारू टीम ने दो में जीत दर्ज की है। खास बात तो ये है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टूर्नामेंट में भारत पिछले 24 सालों से एक भी मुकाबला नहीं हारा है। 

दोनों टीमें- 

India – यश धुल ( कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, हरनूर सिंह, राज बावा, कौशल ताम्बे, दिनेश बाना, निशांत सिंधू, विकी ओस्तवाल, राजवर्धन हंगरगेकर, वासु वत्स, रवि कुमार।

 Australia – कूपर कोनोली ( कप्तान), कैंपबेल केलावे, टीग वीली, एडेन काहिल,कोरे मिलर, जैक सिनफील्ड, टोबियास स्नेल, विलियम साल्जमैन, जैक निसबेट, लाचलान शॉ, टाम व्हाइटनी।

Related Articles

Back to top button