ब्रेकिंग
Kosi Kalan Jeweler Robbery Update: पुलिस ने 7 किलो सोना और 11 लाख नकद किए बरामद, पूर्व कर्मचारी निकल... Chhattisgarh CM News: मीरा के पसरे पर अचानक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा संकल्प अभियान के तहत दिय... UCC Roadmap 2029: अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा UCC; जानिए पूरा प्लान OFTEC Cell Punjab Police: विदेश से 10 भगोड़ों को वापस लाने वाले OFTEC सेल के काम की सीएम मान ने की स... Gurugram Biker Accident Update: 170 की स्पीड का दावा निकला झूठा, कैमरे के वीडियो से सामने आई सचई, दौ... Delhi Airport Security Lapse: अमृतसर से म्यूनिख भागे तीन इतालवी नागरिक, गृह सचिव गोविंद मोहन करेंगे ... Brijendra Singh vs Devender Chatar Bhuj Attri: 32 वोटों से हार के खिलाफ चुनाव याचिका पर हाईकोर्ट में... Siwani Ganesh Mahotsav: सिवानी के संजीवनी आश्रम में 15वें गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ, 10 करोड़ की ... Haryana Politics News: दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बोले- 'महंगाई से जनता त्रस्त ... Birender Singh on Haryana Youth Jobs: हरियाणा में बेरोजगारी और शिक्षा के गिरते स्तर पर बरसे बीरेंद्र...
खेल

Fifa World Cup में दक्षिण कोरिया ने किया क्वालीफाई

दक्षिण कोरिया ने दुबई में सीरिया को 2-0 से हराकर लगातार दसवीं बार फुटबॉल वर्ल्ड कप में जगह बना ली है। दक्षिण कोरिया के लिए किम जिन सू और वोन चांग हून ने दूसरे हाफ में गोल दागे। कतर में होने वाले 32 टीमों के वर्ल्ड कप में जगह बनाने वाली दक्षिण कोरिया 15वीं टीम है। एशिया ग्रुप ए क्वालीफायर में तीसरे स्थान पर काबिज संयुक्त अरब अमीरात से उसके 11 प्वॉइंट्स अधिक हैं, जबकि उसे दो मैच और खेलने हैं। क्वालीफाई कर चुके ईरान ने यूएई को 1-0 से हराकर ग्रुप ए में टॉप पोजिशन को बरकरार रखा है। दोनों ग्रुप से टॉप दो टीमें क्वालीफाई करेंगी और तीसरे स्थान की टीम प्लेऑफ खेलेंगी। ग्रुप बी में जापान ने सउदी अरब को 2-0 से हराया। सउदी अरब अभी भी 19 प्वॉइंट्स लेकर टॉप पर है, जबकि जापान उससे एक प्वॉइंट पीछे है। ऑस्ट्रेलिया ने ओमान से 2-2 से ड्रॉ खेला और वह 15 प्वॉइंट्स लेकर तीसरे स्थान पर है।

अर्जेंटीना से दक्षिण अमेरिकी क्वालीफायर में 0-1 से हारने के बाद कोलंबिया फुटबॉल टीम को अब वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए अगले मैच में चमत्कार की उम्मीद करनी होगी। अर्जेंटीना ने 29वें मिनट में लौतारो मार्तिनेज के गोल के दम पर कोलंबिया को हराया। कोरोना संक्रमण से उबर रहे सुपरस्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेस्सी इस मैच में नहीं खेले। ब्राजील और अर्जेंटीना पहले ही वर्ल्ड कप में जगह बना चुके हैं। कोलंबिया 17 प्वॉइंट्स लेकर सातवें स्थान पर है। 

Related Articles

Back to top button