ब्रेकिंग
VK Jewellers Jalandhar Raid: वीके ज्वैलर्स पर जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन, दो घंटे तक खंगाला गया खरीद-ब... Yemen Houthi Rebels Attack: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हूती हमले, गठबंधन बोला- उठाएंगे सभ... Bravo and Alpha Rescue Mission: ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान, CIA और स्पेशल ऑपरेटर्स ने... Space Weaponization News: अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ हुई तेज, अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए ह... Rajasthan Nikay Chunav Pokhran: कांग्रेस के पास बहुमत का दावा, महंत प्रताप पुरी और शाले मोहम्मद की स... Kangda Police Anti Drugs Operation: हिमाचल के कांगड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, चरस... Vrindavan Silver Chariot News: बांके बिहारी मंदिर के चांदी के रथ पर मचा घमासान, सेवायतों और प्रबंधन ... Kosi Kalan Jeweler Robbery Update: पुलिस ने 7 किलो सोना और 11 लाख नकद किए बरामद, पूर्व कर्मचारी निकल... Chhattisgarh CM News: मीरा के पसरे पर अचानक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा संकल्प अभियान के तहत दिय... UCC Roadmap 2029: अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा UCC; जानिए पूरा प्लान
खेल

U19 World Cup में भारत Vs ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल आज

वेस्टइंडीज में खेला जा रहा अंडर-19 वर्ल्ड कप अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। आज टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एंटिगा के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच के लिए युवा जोश से भरी टीम इंडिया को जीत का फेवरेट माना जा रहा है। क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में 5 विकेट से हराया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर अंतिम चार में जगह पक्की की है। AUS ने पाकिस्तान को 119 रन से मात दी थी।अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बहुत ही शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच कुल 7 मैच खेले गए हैं, जहां टीम इंडिया ने 5 और कंगारू टीम ने दो में जीत दर्ज की है। खास बात तो ये है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टूर्नामेंट में भारत पिछले 24 सालों से एक भी मुकाबला नहीं हारा है। 

दोनों टीमें- 

India – यश धुल ( कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, हरनूर सिंह, राज बावा, कौशल ताम्बे, दिनेश बाना, निशांत सिंधू, विकी ओस्तवाल, राजवर्धन हंगरगेकर, वासु वत्स, रवि कुमार।

 Australia – कूपर कोनोली ( कप्तान), कैंपबेल केलावे, टीग वीली, एडेन काहिल,कोरे मिलर, जैक सिनफील्ड, टोबियास स्नेल, विलियम साल्जमैन, जैक निसबेट, लाचलान शॉ, टाम व्हाइटनी।

Related Articles

Back to top button