ब्रेकिंग
Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क...
खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को 15 रनों से हराया

वेस्टइंडीज में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को डकवर्थ लुइस नियम के अनुसार 15 रनों से मात दी। इंग्लैंड की टीम 1998 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची है। अफगानिस्तान की टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची थी। ज्यादा अनुभव नहीं होने के बावजूद अफगान खिलाड़ियों ने इंग्लैंड को मुकाबले में जोरदार टक्कर दी। मैच में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी और अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने उनके 6 विकेट तो 131 रन पर ही गिरा दिए थे, लेकिन उसके बाद भी इंग्लैंड की टीम ने अफगानिस्तान को 231 रन का टारगेट दिया।

इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज जॉर्ज थॉमस ने मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा उपरी क्रम का कोई और बल्लेबाज नहीं चला और 20 रन भी नहीं बना पाए। थॉमस के आलावा मैच में जॉर्ज बेल ने 67 गेंदों पर 56 रनों की अच्छी पारी खेली, जिसने इंग्लैंड को 47 ओवर में 231 रन तक पहुंचने में मदद की। अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट नूर अहमद ने लिए। आखिरी ओवर में अफगानिस्तान को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे और उसकी आखिरी जोड़ी मैदान पर थी, लेकिन वो ये स्कोर नहीं बना पाए। अफगानिस्तान की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया। जॉर्ज बेल को उनकी शानदार अर्धशतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Related Articles

Back to top button