ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
मध्यप्रदेश

नवजात का गर्भनाल काटने के बाद लटकी छोड़ दी कैंची

आयोग ने कहा – सीएमएचओ दमोह तीन सप्ताह में दें जवाब

दमोह जिले के हटा कस्बे के सिविल अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगा है। मानपुरा गांव के एक परिवार का कहना है कि नर्सिंग स्टाफ ने गर्भनाल काटने के बाद नवजात बच्चे के साथ कैंची फंसी छोड़ दी और फिर बच्चे को कपड़े में लपेटकर दे दिया। फिर सभी बच्चे को घर लेकर आ गये। इस बीच अचानक बच्चा रोने लगा। फिर परिवार वालों ने कपड़ा हटाकर देखा तो, उसके नाल से कैंची लटक रही थी। फिर परिवारजनों ने इस बात की जानकारी तत्काल आशा कार्यकर्ता को दी। इसके बाद उन्हें फिर सिविल अस्पताल बुलाया गया। हटा सिविल अस्पताल की तीन नर्सों को दायित्व निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति  नरेन्द्र कुमार जैन ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दमोह एवं प्रभारी अधिकारी, सिविल अस्पताल, हटा कोे तीन सप्ताह में मामले की जांच करके/कराके तथ्यात्मक रिपोर्ट देने को कहा है।

Related Articles

Back to top button