ब्रेकिंग
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... Omkareshwar Rescue: 'वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग', ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवा... Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर
छत्तीसगढ़

उत्‍तर प्रदेश से आ रही बस छत्तीसगढ़ में पलटी, 6 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर


2 Feb, 2022 06:05 PM

उत्तरप्रदेश से आ रही यात्री बस छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। जिनमें 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एक और हादसा हुआ है। उस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया गया कि ये हादसा पिकअप वाहन के पलटने से हुआ है। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से बास सुबह बिलासपुर की ओर जा रही थी। सभी यात्री बिलासपुर लौट रहे थे। इस दौरान बस बंजारी घाट के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे 6 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत आस-पास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। इसमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं खबर मिलने पर गौरेला पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची थी। हादसे में बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिले के ही पसान थाना क्षेत्र के कुम्हारीसानी गांव के पास बारात से लौट रही पिकअप गाड़ी भी पलट गई। यह गाड़ी शादी का सामान लोडकर वापस लौट रही थी। जो कुम्हारीसानी गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। राहत की बात ये रही कि गाड़ी में ज्यादा लोग नहीं थे। यही वजह रह कि इस हादसे में 2 ही लोग घायल हए हैं। इनका इलाज भी अस्पताल में जारी है। 

Related Articles

Back to top button