ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में पिता की शर्मनाक करतूत बेटी के साथ दुष्कर्म कर, जान से मारने की देता था धमकी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अपनी ही मासूम बेटी को हवस का शिकार बनाने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता 11 साल की अपनी बेटी को डरा-धमकाकर पांच साल तक दुष्कर्म करता रहा। शासकीय संस्थान में काम करने वाली मां को पिता की हरकतों पर शक हुआ, तब उसकी बेटी ने आप बीती बताई। मामला सामने आने पर मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची थी। पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। 15 वर्षीय लड़की 11वीं कक्षा में पढ़ती है। उसका पिता रोजी-मजदूरी करता है और मां गर्वमेंट संस्थान में काम करती है। लड़की जब 11 साल की उम्र की थी, तब से उसका पिता उसके साथ गंदी हरकतें करता था। तब मासूम बच्ची को उसने जान से मारने की धमकी देकर डराया-धमकाया और अपनी मां को कुछ भी बताने से मना किया था। डर के चलते पांच साल तक छात्रा अपने पिता के शारीरिक शोषण का शिकार होती रही।

बेटी धीरे-धीरे कर बड़ी हुई, तब उसके पिता उसे घर से बाहर जाने से मना करते थे। डर के कारण बच्ची खेलने के लिए बाहर भी नहीं जा पाती थी। बड़ी होने के बाद भी आरोपी पिता उसे घर में रहने पर मजबूर करता था। इस दौरान उसकी मां ड्यूटी पर रहती थी। ये सब काफी दिन तक चलता रहा, बेटी के बाहर नहीं निकलने पर उसकी मां को उस पर शक हुआ। तब उसने अपनी बेटी को सच्चाई बताने का दबाव बनाया और उन्हें छोड़कर अकेली रहने की धमकी दी। मां के सख्त रुख को देखकर बेटी सहम गई और पिता की करतूतों की कहानी बताई। छात्रा का बयान दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज किया और मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button