ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

जीत के बाद कोई प्रत्याशी दल ना बदल सके आप ने कैंडिडेट से एफिडेविट साइन करवाया

नई दिल्ली । अरविंद केजरीवाल गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उनकी मौजूदगी में पार्टी के सीएम चेहरे अमित पालेकर ने सभी प्रत्याशियों को इस बात की शपथ दिलाई कि आम आदमी पार्टी के सभी प्रत्याशी कट्टर ईमानदार होंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद ना कभी बिकेंगे और ना कभी दूसरी पार्टी में जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोवा में पिछले एक-दो चुनावों से देखा जा रहा है कि जीतने के बाद विधायक बीजेपी में चले जाते हैं। वे एक तरह से अपने मतदाताओं के वोट को बेच देते हैं, जो उनके साथ धोखा है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एफिडेविट साइन करने की इसलिए जरूरत पड़ी, क्योंकि गोवा की जनता भरोसा नहीं करती है कि ईमानदारी से सरकार चल सकती है और ईमानदार प्रत्याशी हो सकते हैं। हर प्रत्याशी अपने निर्वाचन क्षेत्र के हर घर में एफिडेविट की एक-एक कॉपी भिजवाएगा, ताकि चुनाव जीतने के बाद अगर वे बेइमानी करते हैं या पार्टी बदलते हैं, तो उन पर केस कर सकते हैं। अरविंद केजरीवाल ने गोवा में आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि गोवा की राजनीति में आज एक महत्वपूर्ण दिन है। गोवा की राजनीति में दो समस्याएं हैं। राज्य में भ्रष्टाचार बहुत ज्यादा है। गोवा सरकार देश में सबसे संपन्न सरकारों में से एक है। इसके बावजूद गोवा के लोगों को सभी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसके बावजूद लोगों की ढेर सारी समस्याएं हैं, क्योंकि लोगों का बहुत सारा पैसा चोरी हो जाता है। दूसरी, चाहे किसी भी पार्टी से कोई चुनाव लड़े, चुनाव जीतने के बाद वह कभी भी किसी दूसरी पार्टी में चला जाता है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले एक-दो चुनावों से देखने को मिल रहा है कि चाहे जिस पार्टी से चुनाव लड़ें, लेकिन चुनाव जीतने के बाद वह सारे बीजेपी में चले जाते हैं। यह एक तरह से मतदाताओं के साथ धोखा है। जिसके नाम पर आप वोट लेकर आते हैं और लोग भरोसा दिखाते हैं कि हम उक्त पार्टी को वोट दे रहे हैं, तो एक तरह से आप अपने उन लोगों के वोट को बेच देते हो। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज गोवा के हमारे सभी प्रत्याशियों ने एक एफिडेविट साइन किया है। एफिडेविट में हमारे सभी प्रत्याशी यह कसम खा रहे हैं कि अगर हम जीते तो ईमानदारी से काम करेंगे, हम रिश्वत नहीं लेंगे, हम भ्रष्टाचार नहीं करेंगे। दूसरा कि हम आम आदमी पार्टी को छोड़कर किसी दूसरी पार्टी में नहीं जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने अपने प्रत्याशियों को बहुत ही ध्यान से चुना है। एक-एक प्रत्याशी को हमने देखा है कि वो साफ छवि वाला है, अच्छा प्रत्याशी है, ईमानदार प्रत्याशी है। हमने अपने सभी प्रत्याशी को अच्छे से चुना है। इसलिए सभी ईमानदार प्रत्याशी हैं और अच्छे प्रत्याशी हैं। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद इस एफिडेविट की इसलिए जरूरत पड़ी, क्योंकि जनता को भरोसा दिलाना है। जनता भरोसा नहीं करती है कि ईमानदारी से सरकार चल सकती है और ईमानदार प्रत्याशी हो सकते हैं। इसलिए जनता को भरोसा दिलाना है।

Related Articles

Back to top button