ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
देश

बकरीद से पहले सरकार का अहम कदम, लोगों के घरों तक पहुंचाई जा रहीं सब्जियां-LPG

जम्मू : आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में बकरीद का पहला त्यौहार मनाया जाने वाला है। जम्मू में जहां हालात सामान्य होते जा रहे हैं वहीं कश्मीर में अभी भी प्रतिबंध और तनाव है। 12 अगस्त को बकरीद के मौके पर लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो ऐसे में प्रशासन ने अब प्रबंध करने शुरू कर दिये हैं। कश्मीर में कई जगहों पर कर्फ्यू में ढील दी गई है। लोगों के घरों में एलपीजी गैस और सब्जियां भेजी जा रही हैं ताकि वे अपना त्यौहार सही तरीके से मना सकें।रविवार को छुट्टी के दिन भी राशन की दुकानों और बैकों को खुला रखा गया है। जानकारी के अनुसार करीब साढ़े तीन हजार राशन की दुकानें खुली हैं। लोगों को आवश्यक सामान मुहैया करवाया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वे किसी तरह के भडक़ाऊ बयान अथवा शरारती तत्वों के बयानों से दूर रहें और उन पर भरोसा न करें। डीजीपी दिलबाग सिंह के अनुसार जम्मू संभाग के दस जिलों से निषेधाज्ञा हटा ली गई है। फिलहाल इंटरनेट सेवा को बंद रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button