ब्रेकिंग
Tamil Nadu Government Jobs: टीवीनके सरकार का बड़ा फैसला, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा मे... Rajasthan Education News: मदन दिलावर के फरमान से सरकारी टीचर्स की बढ़ी मुश्किलें, बिना बजट दीपावली प... UP PCS Transfer News: पीलीभीत में वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले के बाद दो SDM समेत 11 पीसीएस अधिकारियों क... Mumbai Model Honey Trap Case: मशहूर मॉडल पर कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.39 करोड़ रुपये वसूलने... Lucknow Murder Case: RSS कार्यकर्ता समेत परिवार के 3 सदस्यों की हत्या पर गरमाई सियासत, DGP और ACS हो... Lucknow Terror Plot Busted: यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची जा रही टारगेट किलिंग की ... Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लो... Hisar Murder News: HAU लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, सिर पर ईंट-रॉड से वार कर उ... Haryana Crime News: कुरुक्षेत्र फायरिंग कांड में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, मुख्य आरोपी रिमांड पर औ... Ballabgarh News: बल्लभगढ़ की गली में दो सांडों की खौफनाक लड़ाई का वीडियो वायरल, जान बचाने के लिए घरो...
मध्यप्रदेश

आरटी-पीसीआर पोर्टल में जानकारी दर्ज करने में आ रही दिक्कत 

 भोपाल ।  शहर में कोरोना मरीजों की जानकारी आरटी-पीसीआर पोर्टल में दर्ज करने में दिक्कत आ रही है।  रोजाना सर्वर डाउन हो जा रहा है। इस वजह से कोरोना की जांच में देरी हो रही है और मरीज परेशान होते रहते हैं। आइसीएमआर के इस पोर्टल का सर्वर दोपहर में 12 से 1 बजे के करीब प्रतिदिन डाउन हो जा रहा है। तब तक मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। भोपाल के लगभग सभी फीवर क्लिनिको में ऐसी स्थिति बनती है। कई जगह विकल्प के तौर पर पोर्टल में एंट्री करने की जगह रजिस्टर में नाम और फोन नंबर लिख लिया जाता है, लेकिन पोर्टल में एंट्री नहीं होने की वजह से मरीज को जांच रिपोर्ट संबंधी एसएमएस नहीं मिल पाता। पॉजिटिव आने पर मरीज को खोजना भी मुश्किल हो जाता है।इसकी वजह से सबसे ज्यादा दिक्कत जेपी अस्पताल के फीवर क्लीनिक में हो रही है। यहां पर हर दिन करीब 500 मरीजों की जांच की जाती है, लेकिन सर्वर डाउन होने की वजह से जांच में देरी होती है। इस कारण मरीजों और कर्मचारियों के बीच आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। ज्यादा मरीज होने और जांच में देरी होने की वजह से यहां पर पिछले हफ्ते जांच के लिए दो खिड़कियां बढ़ा दी गई हैं। एक खिड़की सामने की तरफ है, जहां पहले पर्चा बनाया जाता था। दो खिड़कियां पीछे की तरफ होम्योपैथी ओपीडी के पास हैं। भोपाल के मुख्‍य चिकित्‍सा व स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि यह पोर्टल आइसीएमआर का है इसलिए वह कुछ नहीं कर सकते। मरीजों का नाम रजिस्टर में लिख दिया जाता है। बाद में पोर्टल पर एंट्री कर ली जाती है। फीवर क्लीनिकों में जांच करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि आरटी-पीसीआर पोर्टल में मरीज का नाम, पता, उम्र और लक्षण दर्ज करना होता है। इसके बाद ही जांच की जाती है। सर्वर डाउन होने की स्थिति में मरीजों को इंतजार करने के लिए कहा जाता है। 
 

Related Articles

Back to top button