ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
राजस्थान

अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को किया विफल

जयपुर । जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा कार्रवाई करते हुए करीब 1500 मीटर तक रामगढ बॉध के बहाव क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करवाया। करीब 30 वषों से बंद गेर मुमकीन आम रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाया। नवीन अवैध आवासीय कॉलोनी बसाने के प्रयास विफल किया। ईकॉलोजिकल जोन में निजी खातेदारी करीब 02 बीघा भूमि पर नवीन अवैध आवासीय कॉलोनियों का पूर्णत: ध्वस्तीकरण किया गया एवं सैटबैक को कवर कर अवैध रूप से बनाये गये पिल्लर, बाउण्ड्रीवाल शटरिंग इत्यादि को प्रारम्भिक स्तर पर ही अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।
मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन रघुवीर सैनी ने बताया कि जोन-13 के क्षेत्राधिकार ग्राम-मेघराजसिंहपुरा के खसरा न. 112, 142 रामगढ बॉध के रोडा नदी के बहाव क्षेत्र में करीब 1000 मीटर तक अतिक्रमण कर बनाई गई मिट्टी की डोल, सीमेन्ट के पिल्लर खडे कर, तारबंदी, लकड़ी-छडिय़ॉ,, गोबर के छाने इत्यादि लगाकर किये गये अवैध निर्माण-अतिक्रमण को जोन-13 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरो की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर रामगढ बॉध के बहाव क्षेत्र की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। ग्राम जमवारामगढ में अवस्थित खसरा नं. 145 में रामगढ बॉध के बहाव क्षेत्र में ही करीब 500 मीटर भूमि पर अतिक्रमण कर बनाये गये मिट्टी की डोल, लकड़ी-छडिय़ॉ, इत्यादि डालकर किये गये अतिक्रमणों को जेसीबी मशीन की सहायता से हटवाया जाकर रामगढ बॉध के बहाव क्षेत्र की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-13 के क्षेत्राधिकार में ग्राम-लाली पटवार हल्का जमवारामगढ के खसरा न.ं 161 किस्म गेर मुमकीन आम रास्ता करीब 500 मीटर तक पीछले 30 वषों से कब्जा-अतिक्रमण कर, सीमेंन्ट के पील्लर, तारबंदी कर आम रास्ते को बंद कर रखा था; जिससे स्थानिय लोगो व आम जन को भारी समस्या का सामना करना पड रहा था। अतिक्रमण को जोन-13 राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर गेर मुमकीन आम रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाया जाकर रास्ते को सुचारू किया  गया।

Related Articles

Back to top button