ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
दिल्ली/NCR

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) की कुलपति बनीं प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी

देश के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) का नया कुलपति प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही जेएनयू को पहली महिला कुलपति मिल गई हैं। धुलिपुड़ी इससे पहले पुणे स्थित सावित्री बाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं। जेएनयू में इनका कार्यकाल अगले पांच साल तक रहेगा। वहीं जेएनयू के कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार आज विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए चेयरमैन का कार्यभार संभालेंगे।

जेएनयू की नई कुलपति शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित सावित्री बाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में राजनीति और लोक प्रशासन विभाग में प्रोफेसर हैं। पंडित ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से ही एम.फिल और पीएचडी की डिग्री ली है। उन्होंने 1988 में गोवा यूनिवर्सिटी में शिक्षण करियर शुरू किया और 1993 मे पुणे यूनिवर्सिटी पहुंच गईं। पंडित कई संस्थानों के साथ काम करते हुए प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित तमिल, तेलुगू, संस्कृत, हिंदी, मराठी और अंग्रेजी बोल सकती हैं व कन्नड़, कोंकड़ी और मलयाली समझ सकती हैं।

Related Articles

Back to top button