ब्रेकिंग
नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व... IND vs ENG: साउथैम्प्टन में टीम इंडिया की साख दांव पर, क्या नंबर 1 का ताज बचा पाएंगे रोहित? टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार: नाबालिग का पीछा करने और मारपीट के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्पेन में जंगल की आग का तांडव: 12 लोगों की मौत, 23 लापता; यूरोप में भीषण गर्मी का कहर Sony RX10 V लॉन्च: 25x ऑप्टिकल ज़ूम और AI फीचर्स वाला दमदार कैमरा, जानें कीमत और खूबियां Shani Dev Puja: शनिवार को न करें ये काम, वरना झेलना पड़ सकता है शनिदेव का प्रकोप! झड़ते बालों से हैं परेशान? जिंक की कमी के लक्षणों को पहचानें और डाइट में शामिल करें ये चीजें
मध्यप्रदेश

रीवा में 15 साल छोटे युवक को दिल दे बैठी दो बच्चों की मां

रीवा में दो बच्चों की मां खुद से 15 साल छोटे युवक को दिल दे बैठी। पुराना प्रेमी अड़चन बना तो नए बॉयफ्रेंड से उसे गोली मरवा दी। महिला का अफेयर नए प्रेमी से दो साल से चल रहा था। 40 साल की महिला का नया बॉयफ्रेंड उससे उम्र में 15 साल छोटा यानी 25 साल का है। पुराना बॉयफ्रेंड भी 10 साल छोटा था। घटना चाकघाट थाना इलाके के कोरांव गांव की है। युवक का शव दो दिन पहले मिला था।

पुलिस ने महिला और उसके नए प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक, कट्टा, कारतूस के 3 खोखे और 2 मोबाइल भी जब्त किए हैं। चाकघाट थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौर ने बताया कि 3 फरवरी को संतलाल आदिवासी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि राकेश उर्फ कल्लू आदिवासी (30) 2 फरवरी की शाम से घर से लापता था। इसी बीच तीन फरवरी की सुबह उसकी लाश कोरांव में नहर किनारे सड़क पर पड़ी मिली थी।

दोनों ने मिलकर रची हत्या की साजिश

SSP नवनीत भसीन ने 4 फरवरी को घटनास्थल का निरीक्षण किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महिला के नए प्रेमी अशोक मांझी (25) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बताया कि उसने और अनीता आदिवासी (40) ने मिलकर राकेश की हत्या की है। आरोपी अशोक, गंथा गांव का रहने वाला है, वहीं अनीता रायपुर बस्ती सोनौरी, थाना सोहागी की रहने वाली है। अनीता शादीशुदा है। उसका अफेयर पहले राकेश के साथ था। बाद में वह अशोक को दिल दे बैठी, लेकिन राकेश इसमें अड़चन बन रहा था। दोनों ने उसे ठिकाने लगाने की साजिश रची। अशोक ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी महिला अपने पति के साथ रहती है। पति मजदूरी के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है।

Related Articles

Back to top button