ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि...
महाराष्ट्र

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला हुआ वर्क फ्रॉम होम खत्म,  सभी सरकारी कर्मचारियों को दफ्तर आकर करना होगा काम

केंद्र सरकार के कार्यालयों में सोमवार से सौ फीसदी उपस्थिति के साथ काम होगा। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि महामारी की स्थिति की रविवार को समीक्षा की गई और कोरोना के घटते मामलों और संक्रमण की कम दर को ध्यान में रखते हुए यह तय किया गया कि दफ्तरों में हर स्तर पर कर्मचारियों की पूर्ण उपस्थिति लागू कर दी जाए। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने भी सोमवार से स्कूल और कॉलेज फिर खोलने की घोषणा कर दी है। केंद्र सरकार ने इस वर्ष कोरोना की तीसरी लहर के कारण तीन जनवरी से अपने कार्यालयों में उप सचिव स्तर से नीचे के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 50 फीसदी उपस्थिति का नियम लागू किया था। इसके बाद 31 जनवरी को निर्देश जारी कर यह नियम 15 फरवरी तक बढ़ा दिया था, लेकिन अब एक सप्ताह पहले ही इस आदेश को वापस ले लिया गया है।

सभी पक्षों से जानकारी जुटाने और कोरोना की स्थिति को देखते हुए कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने सोमवार से बिना किसी अपवाद के सभी कर्मचारियों के लिए कार्यालय आना अनिवार्य किया है। अब किसी भी कर्मचारी को ‘वर्क फ्रॉम होम’ नहीं दिया जाएगा। इस बारे में आदेश भी जारी कर दिया गया है। सिंह ने कहा कि सभी विभाग प्रमुख यह सुनिश्चित करेंगे कि कर्मचारी दफ्तर में लगातार मास्क लगाए रहें और कोविड-सम्मत व्यवहार का पालन करते रहें। दिल्ली सरकार के ऑफिसों में डीडीएमए दो दिन पहले सौ फीसदी उपस्थिति की अनुमति दे चुका है।

बिहार सरकार ने सोमवार से सभी कार्यालयों में 100 फीसदी उपस्थिति के साथ काम की अनुमति दे दी है। इसके अलावा 9 से 12वीं तक के स्कूल सौ छात्रों की फीसदी उपस्थिति के साथ जबकि नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जाएंगे। इन राज्यों उत्तराखंड, तमिलनाडु, झारखंड, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा में भी स्कूलों और कॉलेजों को सोमवार से खोलने की अनुमति दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button