ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

दुबई में अच्छा-खासा कमाते थे ‘तारक मेहता’ के ‘भिड़े’, सपना पूरा करने के लिए छोड़े सारे ऐशो-आराम

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में आत्माराम भिड़े का रोल करने वाले मंदार चंदवादकर (Mandar Chandwadkar) के बारे आज हम आपको बताने जा रहे हैं.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के आत्माराम भिड़ेदुबई में करते थे नौकरीइंजीनियर थे आत्माराम भिड़ेनई दिल्ली: कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) लंबे समय से लोगों का मनोरंजनर कर रहा है. इस शो के जरिए लोग अपनी आम जिंदगी में हंसी-खुशी को कैसे लेकर आना है वो सीखते हैं. इस शो के हर कलाकार ने लोगों के मन में एक खास जगह बनाई है और उन्हीं में से एख हैं-आत्माराम भिड़े.

शो को हुए 13 साल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) एक ऐसा शो है जो अपनी कहानी के जरिये लोगों के दिलों में और अपने किरदारों के जरिये लोगों की जुबां पर बना रहता है. इस शो में हर किरदार अपनी अपनी जगह पूरी तरह फिट हो चुका है. इस शो को 13 साल हो चुके हैं और 2008 से लेकर अब तक ये शो टीआरपी में भी नंबर 1 है. इस शो के बारे में लोग खूब दिलचस्पी लेकर पढ़ते हैं, खासतौर से इसके किरदारों के बारे में. ऐसे में आज हम आपको गोकुलधाम सोसायटी के एकमेव सेक्रेटरी आत्माराम भिड़े (Atmaram Bhide) उर्फ मंदार चंदवादकर (Mandar Chandwadkar) के बारे बताने जा रहे हैं.

इंजीनियर हैं आत्माराम भिड़े

मंदार चंदवादकर (Mandar Chandwadkar) काफी पढ़े लिखे हैं और वो पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर थे. उनकी दुबई में मल्टीनेशनल कंपनी में बेहतरीन नौकरी भी थी लेकिन उनका शौक हमेशा से ही एक्टिंग में रहा. भले ही उन्होंने पढ़ाई की और इंजीनियर बन गए लेकिन वो हमेशा से ही एक्टिंग में जाना चाहते थे. जब नौकरी करने दुबई गए तो उन्हें इस बात का ज्यादा अनुभव हुआ कि उन्हें जीवन में एक्टिंग ही करनी चाहिए और वो अच्छी खासी नौकरी को छोड़ भारत आ गए. ये साल 2000 की बात थी.

अच्छी खासी नौकरी छोड़ी

भारत लौटने के बाद मंदार चंदवादकर ने पहले थियेटर ज्वॉइन किया और वो प्ले करने लगे. उन्होंने शुरुआत में मराठी सीरियल किए और धीरे-धीरे एक्टिंग में हाथ साफ होता चला गया. साल 2008 में उन्हें मौका मिला ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’  से जुड़ने का और ये मौका उन्होंने हाथ से जाने नहीं दिया. उन्होंने अपना किरदार सुना और शो के लिए हां कर दी.

माधवी ने दिलवाया रोल

खास बात ये है कि उन्हें ये किरदार शो में उनकी पत्नी माधवी का रोल निभाने वालीं सोनालिका जोशी (Sonalika Joshi) की वजह से ही मिला था क्योंकि दोनों पहले भी साथ में काम कर चुके थे. लिहाजा सोनालिका जोशी ने ही उनकी पैरवी इस शो के लिए की. इस किरदार को निभाते हुए उन्हें 13 साल बीत चुके हैं और आज लोग उन्हें मंदार के नाम से कम बल्कि भिड़े के नाम से ज्यादा जानते हैं.

Related Articles

Back to top button