ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
खेल

हाफसेंचुरी के साथ रोहित शर्मा ने तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड

टीम इंडिया के वनडे और टी20 कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ताबड़तोड़ 60 रनों की पारी खेलने के साथ ही पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। टीम इंडिया के लिए वनडे इंटरनेशनल में सलामी बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित अब सहवाग से आगे निकल गए हैं। इस मैच से पहले रोहित ने वनडे में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 7238 रन बना रखे थे, जबकि सहवाग के खाते में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 7240 वनडे रन दर्ज हैं। रोहित से आगे इस मामले में अब महज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ही रह गए हैं।

रोहित शर्मा ने 2011 से लेकर 2022 के बीच भारत की ओर से 144 मैचों में पारी का आगाज किया है और इस दौरान उन्होंने 57.46 के शानदार औसत और 92.35 के स्ट्राइक रेट से कुल 7298 रन बना लिए हैं। वहीं सहवाग ने भारत की ओर से 2001 से 2013 के बीच 204 वनडे इंटरनेशनल मैचों में पारी का आगाज किया और इस दौरान 36.93 के औसत और 104.85 के स्ट्राइक रेट से कुल 7240 रन बनाए। इस लिस्ट में टॉप पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 1994 से 2012 के बीच भारत के लिए 344 वनडे मैचों में पारी का आगाज किया और इस दौरान उनके बल्ले से 15310 रन निकले, दूसरे नंबर पर सौरव गांगुली हैं, जिन्होंने 242 वनडे मैचों में 9146 रन बनाए हैं।

Related Articles

Back to top button