ब्रेकिंग
क्या PCOD में मां बनना संभव है? एक्सपर्ट डॉ. चंचल शर्मा से जानें गर्भधारण और इलाज के उपाय CPL 2026 ABF vs TKR: रहकीम कॉर्नवॉल के ऑलराउंड खेल से जीता एंटीगा फाल्कंस, ट्रिनबागो को 8 रन से हराय... ईरान युद्ध के बीच पेंटागन में घमासान, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने रोके 45 प्रमोशन, 65% पैट्रियट मिसाइ... उबर ने किया 10% कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान, 3400 नौकरियां होंगी प्रभावित; भारत पर भी पड़ेगा असर 'मिर्जापुर: द मूवी' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत: अब तक 6 करोड़ से अधिक की कमाई राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय का दौर खत्म, गोविंद देव गिरी नए महासचिव, पूर्व एयर मार्शल बने CEO रायपुर सुसाइड केस में टिकरापारा पुलिस की लापरवाही, 47 दिन बाद भी SIT के हाथ खाली बिहार के बक्सर में दो शिक्षकों पर 12 छात्राओं से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोप, ग्रामीणों ने... बीकमपुर गांव में साले-बहनोई के विवाद में खूनी संघर्ष, 5 घायल कानपुर रेफर, आरोपी पवन की इलाज के दौरान... Bengal Politics: तृणमूल कार्यालय पर हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी का तीखा हमला, हाईकोर्ट से संज्ञान लेन...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ के अति संवेदनशील दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू (घर वापस आइये) अभियान के तहत सक्रिय तीन माओवादियों ने एसपी व सीआरपीएफ के अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया। आत्म समर्पण करने वालों में दंडकारण्य किसान मजदूर संगठन (डीकेएमएस) का अध्यक्ष व इनामी भी शामिल है।सरेंडर करने वालों में मलांगीर एरिया कमेटी के पोटली पंचायत डीकेएमएस अध्यक्ष मंगड़ू उर्फ मंगल सोढ़ी एक लाख रुपये का इनामी है। वह ध्रुवापारा अरनपुर का निवासी है। इसके अलावा मेटापारा का सुक्का उर्फ केदार मंडावी तथा मिलिशिया सदस्य ग्राम पोटली निवासी जोगा मड़काम शामिल है। तीनों नक्सलियों पर फोर्स को नुकसान पहुंचाने, फायरिंग करने, सड़क बाधित करने, ग्रामीणों से मारपीट जैसे कई अपराध विभिन्न थानों में दर्ज है। दो दिन पहले भी 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था।

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक दंतेवाड़ा जिले में 124 इनामी माओवादियों सहित कुल 509 नक्सली सरेंडर कर मुख्यधारा में लौट चुके हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा। वहीं नक्सलियों ने कहा कि वे बहकावे में आकर नक्सल संगठन से जुड़े थे। अब परिवार के बीच रहकर समाज हित में काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button