ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
लाइफ स्टाइल

विंटर टैन की समस्या से बचने के लिए दही व नींबू का करे उपयोग

क्या आपको पता है सिर्फ गर्मियों में ही नहीं बल्कि सर्दियों में भी टैनिंग की समस्या हो सकती है और त्वचा एक से दो शेड डार्कर हो जाती है। ऐसे में विंटर टैन से कैसे बचें रहें जानिए यहां।आपने महसूस किया होगा, सर्दियों की थोड़ी-सी धूप भी आपको टैनिंग का तोहफा दे सकती है। इस समस्या से त्वचा एक-दो शेड तक डार्क हो जाती है

1. दही का करें इस्तेमाल  :  त्वचा पर दही लगाने से जहां स्किन पोर्स टाइट हो जाते हैं, वहीं स्किन टोन ब्राइट होती है। ऐसे में चेहरे पर दही को अच्छी तरह फेंटकर अप्लाई करें। दही को आप ऐसे भी लगा सकते हैं या इसमें टमाटर का रस भी मिला सकते हैं। दोनों तरह से ही यह आपको टैनिंग जैसी समस्या से निजात दिलाएगा।

2. नींबू का रस लगाएं  :  टैन स्किन पर नींबू का रस लगाना चाहिए। यह टैनिंग को काटता है और त्वचा निखारता है। इसके रस में शहद मिलाकर लगाने से त्वचा स्मूद हो जाती है। इसे 10-15 मिनट चेहरे पर लगाकर छोड़ें, फिर हल्के हाथों से रगड़ें। बाद में इसे गुनगुने पानी से धो दें। आपको बदलाव नजर आने लगेगा।

3. त्वचा को एक्सफोलिएट करें  :  यह सच है कि पुरुष अपनी त्वचा का ध्यान कम रखते हैं और ऐसे में एक्सफोलिएशन की अहमियत को कम आंकते हैं। अगर विंटर टैन से बचना है तो एक्सफोलिएशन के तरीके को अपनाएं। लूफा का इस्तेमाल करें, इससे अच्छे परिणाम मिलते हैं। जिससे टैनिंग हटती है और त्वचा साफ हो जाती है। त्वचा को सप्ताह में दो बार एक्सफोलिएट करें।

4. मॉयस्चराइज़ योर स्किन  :  मॉयस्चराइज़र लगाना स्किन केयर रूटीन का ही हिस्सा है। ऐसे में अपनी त्वचा को मॉयस्चराइज़ करना न भूलें। विंटर टैन के लिए तो यह बेहद जरूरी है। रोजाना अपनी त्वचा पर मॉयस्चराइज़र लगाएं। मॉयस्चराइज़र लोशन के साथ थोड़ी सी कोल्ड क्रीम भी मिलाकर लगाएं। अगर टैनिंग बहुत ज्यादा है तो सनस्क्रीन को भी अप्लाई किया जा सकता है।

5. एलोवेरा है खास  :  एलोवेरा तो आजकल कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का हिस्सा बन चुका है। यह त्वचा को पोषण देने के साथ ही मुलायम बनाता है। सोने से पहले एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाएं। अगली सुबह इसे धो दें। अगर आपको रात भर चेहरे पर नहीं रखना है तो इसके सूखने के बाद चेहरा धो लें।

Related Articles

Back to top button