ब्रेकिंग
CJP Leaders Detained by Delhi Police: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के प्रयास में सौरव दास और आशुतोष रांका स... Delhi Electric Buses: दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा, 150 नई इलेक्ट्रिक बसें और 13 नए मॉनिटरि... Bihar Flood News: छपरा में बाढ़ का पानी उतरने के बाद नई मुसीबत, मलबे और महामारियों के साए में जीने क... Moradabad Crime News: मुरादाबाद में दिव्यांग व्यक्ति की घर के अंदर निर्ममता से हत्या, खून से लथपथ मि... Delhi Police Social Media Crackdown: अफवाह फैलाने वाले 500 से ज्यादा पोस्ट डिलीट, 4 एफआईआर दर्ज और 1... Jammu and Kashmir Waqf Board Controversy: वक्फ बोर्ड के जुमे के खुतबे वाले प्रस्ताव पर छिड़ा विवाद, ... Atiq Ahmed Land Chakia Prayagraj: माफिया अतीक अहमद के कब्जे वाली जमीन पर बनेगी पद्मलोक आवासीय योजना,... Rahul Gandhi and Abhijit Dipke Appeal: इंद्रप्रस्थ पुनर्जागरण न्यास की अपील, त्योहारों के सीजन में द... Bhagalpur Viral Video: भागलपुर में ट्रेन की खिड़की से मोबाइल चुरा रहा चोर हवा में लटका, 100 मीटर तक ... IKG PTU Convocation: आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी का 14वां दीक्षांत समारोह आयोजित, सीएम मा...
उत्तरप्रदेश

चुनाव ड्यूटी में बसेंं लगने से हो रही यात्रियों की परेशानी को दूर करने के लिए यूपी रोडवेज ने उठाया ये कदम

UP Vidhan Sabha Election 2022 चुनाव ड्यूटी में बसों में जाने से यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए परिवहन निगम ने बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। जिस मार्ग के लिए यात्री मिल रहे हैं उसी मार्ग पर बसों का संचालन किया जा रहा है।

मुरादाबाद, जेएनएन। UP Vidhan Sabha Election 2022 : चुनाव ड्यूटी में बसों में जाने से यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन निगम ने बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। जिस मार्ग के लिए यात्री मिल रहे हैं, उसी मार्ग पर बसों का संचालन किया जा रहा है। कई बार लोकल में बसें कम होने पर यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ता है। प्रथम चरण का मतदान दस फरवरी को है। जिला पुलिस व होम गार्ड को चुनाव वाले जिले में भेजा जा रहा है। पुलिस पार्टी को रोडवेज की 150 बसों से भेजा गया है। इसके पहले 50 बसों से पीएसी को भेजा गया है।

रोडवेज के पास सात सौ अपनी और अनुबंधित बसें है। वर्तमान में रोडवेज के पास पांच सौ बसे बची है। शादी का सीजन होने से इन दिनों बस में भीड़ चल रही है। रोडवेज प्रबंधन ने यात्रियों को आने जाने की परेशानी नहीं हो, इसके लिए बसों का फेरा बढ़ा दिया। उदाहरण के लिए जो बसों चार बार फेरा लगाती थी, उसके बढ़ाकर पांच बार कर दिया है। दिल्ली गाजियाबाद के लिए एसी बस और नई बसों का संचालन किया जा रहा है। सीट की क्षमता के 55 फीसद यात्रियों के होने पर बसों का संचालन किया जा रहा है। एसी बसें निर्धारित समय चलती है, इसके लिए उसमें सौ फीसद यात्री सफर कर रहे हैं।

अन्य मार्गों पर पुराने बसों का संचालन कराया जा रहा है। जिस मार्ग पर यात्रियों की संख्या कम है, उस मार्ग पर बसों का संचालन एक घंटे बाद किया जा रहा है। मुरादाबाद से सम्भल, चन्दौसी, अमरोहा के लिए इन दिनों काफी यात्री करते हैं। जिसके कारण कई बार बसें कम हो जाती है और यात्रियों को बसों के आने का इंतजार करना पड़ता है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (पीतल नगरी) शिव बालक ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में चलने जाने के बाद बसों का फेरा बढ़ा दिया गया है, जिससे बसें कम होने के बाद भी सभी यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button