ब्रेकिंग
Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा... Bhilai News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के लोग; बिजली कार्यालय में मीटर फेंककर किया जोरदार प्रदर्शन
छत्तीसगढ़

20 लाख का गांजा कार में छिपा कर ओडि़सा से MP ले जा रहे 4 तस्‍कर गिरफ्तार

पुलिस ने लग्जरी कार में गांजा छिपाकर ले जा रहे तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 20 लाख रुपए का गांजा बरामद किया है। ये सभी ओडिशा से गांजा खरीदकर निकले थे। जिसे मध्यप्रदेश में बेचने की तैयारी थी। मगर रास्ते में ही पुलिस ने इन्हें दबोच लिया है। सभी आरोपी मध्‍यप्रदेश के ही रहने वाले हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ गांजा तस्कर ओडिशा की तरफ से रहे हैं। पुलिस को यह भी पता चला की ये सभी बिलासपुर के रतनपुर गौरेला मार्ग होते हुए मध्यप्रदेश जाने की फिराक मे हैं। इसलिए पुलिस ने एक टीम को इन रास्तों में तैनात कर दिया। इसके बाद पुलिस ने रास्ते में आने-जाने वालों की तलाश शुरू की थी।

पुलिस यहां लगातार जांच में जुटी थी। इस बीच जोगीसार के पास पुलिस ने देखा की एक लग्जरी सफेद रंग की कार रतनपुर की तरफ से आ रही है। ये देखते ही पुलिस ने उस कार को भी तलाशी के लिए रोक लिया। तलाशी ली तो अंदर से 20 क्विंटल गांजा मिल गया। जो अलग-अलग पैकेट में रखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सभी मध्यप्रदेश के ही रहने वाले हैं। जो गांजा लेकर अनूपपुर में बेचने की तैयारी में थे। इसके लिए उन्होंने ओडिशा से गांजा खरीदा था। पुलिस ने आरोपियों से कार भी जब्त कर लिया है।

Related Articles

Back to top button