ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
महाराष्ट्र

हिजाब विवाद पर कर्नाटक के सभी हाई स्कूल और कालेज तीन दिनों के लिए बंद

हिजाब विवाद के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्य में अगले तीन दिनों के लिए सभी हाई स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम कर्नाटक हाई कोर्ट के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। मैं छात्रों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करता हूं। मैंने स्कूल प्रशासन को निर्देश दिया है कि छात्रों के बीच कोई झड़प न हो। बाहर के सभी संबंधित व्यक्तियों से भड़काऊ बयान न देने की अपील करता हूं। हिजाब विवाद पर कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने आरोप लगाया कि इसके पीछे एसडीपीआई समर्थित कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया है। पूरी जानकारी जांच के बाद पता चलेगी। राज्य में कानून और व्यवस्था बनाए रखी जानी चाहिए।

उधर, हिजाब विवाद पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सभी छात्रों को स्कूल और प्रशासन द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना चाहिए। अब ये विषय कर्नाटक हाई कोर्ट में है, फैसले का इंतजार कर सकते हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। हमें यह देखने की जरूरत है कि ये लोग कौन हैं जो छात्रों को भड़का रहे हैं। अगर लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बनती है तो पुलिस देखेगी की स्थिति खराब न हो।

Related Articles

Back to top button