ब्रेकिंग
Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
व्यापार

मुकेश अंबानी गौतम अडानी को पछाड़ फिर पहुंचे टॉप पर 

गौतम अडानी और मुकेश अंबानी के बीच बीते कुछ दिनों से दौलत की जो दौड़ जारी है, उसमें एक बार फिर से रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन आगे निकल गए हैं। जी हां, बीते शुक्रवार को अडानी समूह के चेयरमैन ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए सबसे अमीर भारतीय का ताज अपने नाम किया था, लेकिन बुधवार सुबह एक बार फिर अंबानी टॉप पर पहुंच गए। बुधवार की सुबह की रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने अपना ताज गौतम अडानी से वापस लेते हुए दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 10वां स्थान पर लिया। अरबपतियों की ताजा सूची में अंबानी ने अडानी को पछाड़ दिया है। बुधवार को सुबह सूची के अनुसार, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति वर्तमान में 90.3 अरब डॉलर हो गई है और यह दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

अंबानी को पिछले बदलाव में 1.4 अरब डॉलर और अडानी को 2.2 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। इस बदलाव के बाद अरबपतियों की सूची में भी बदलाव हुआ और मुकेश अंबानी एक बार फिर से गौतम अडानी से ऊपर निकल गए। इससे पहले, शुक्रवार को, अडानी ने फोर्ब्स की सूची में दसवां स्थान हासिल किया, जब उनकी कुल संपत्ति 637 मिलियन डॉलर बढ़कर 91.1 अरब डॉलर पर पहुंच गई थी। दूसरी ओर, अंबानी 79.4 मिलियन डॉलर के नुकसान के बाद 11वें स्थान पर खिसक गए थे और वर्तमान में उनकी कुल संपत्ति 89.2 बिलियन डॉलर है।

टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क अभी भी अरबपतियों की सूची में पहले स्थान पर काबिज है( मस्क 239 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की सूची पर नजर डालें तो फ्रांस के बिजनसमैन बर्नार्ड आरनॉल्ट (194 अरब डॉलर) की नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

Related Articles

Back to top button