ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
मध्यप्रदेश

राजगढ़ में भाजपा नेता ने अतिक्रमण विरोधी अमले पर पेट्रोल छिड़का, राजनीतिक बवाल हुआ तो नहीं रुकी कार्रवाई

राजगढ़  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की राजनीतिक कर्मभूमि राजगढ़ जिले के पचोर में भाजपा नेता भगवान सिंह राजपूत इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनके अतिक्रमण को हटाने पहुंचे नगर पालिका व जिला प्रशासन की टीम पर पेट्रोल छिड़क कर उन्होंने सबको आग में जलाने का प्रयास किया गया जिसमें राजनीतिक बवाल मचा। अब उनके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित आईपीसी की धारा 326 बी का अपराध दर्ज किया गया है जिसमें उन्हें दस साल की सजा व अर्थदंड हो सकता है।

भगवान सिंह राजपूत राजगढ़ के पचोर के रहने वाले हैं जो भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता तथा जनभागीदारी समिति के पदाधिकारी रह चुके है। पचोर में नगर पालिका द्वारा सड़क का निर्माण किया जा रहा था जिसमें बाधक बन रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई हो रही थी। नगर पालिका के साथ वहां तहसीलदार राजेश सोरते अपने अधिकारियों व कर्मचािरयों के साथ मौजूद थे। अतिक्रमणकारियों में भगवान सिंह राजपूत का नाम भी था जिन्होंने कार्रवाई को रोकने के लिए एक बोतल में पेट्रोल लाकर सभी उपस्थित नपा व प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों पर छिड़क दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

राजनीतिक बवाल मचा तो धाराएं बढ़ाईं

पचोर पुलिस ने गंभीर मामला होने के बाद भी भगवान सिंह राजपूत के खिलाफ 294, 353, 285, 506 व 34 का मामला दर्ज किया लेकिन जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस कार्रवाई को लेकर विरोध किया तो हत्या के प्रयास की धारा सहित 326 बी भी बढ़ाई गई। ज्ञात हो कि आईपीसी की धारा 326 बी गैर जमानती है। इसमें अपराध सिद्ध होने पर भगवान सिंह राजपूत को 10 साल की सजा के साथ अर्थदंड भी हो सकता है।

छह थानों के बल की मौजूदगी में तोड़ा गया अतिक्रमण

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि भगवानसिंह राजपूत के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली गई है। साथ ही उनके अतिक्रमण को कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं बनने देने के लिए छह पुलिस थानों के बल की मौजूदगी में नगर पालिका के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button