ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
छत्तीसगढ़

केलोस्ट्राल कंपनी का नकली आयल बेचते दो दुकानदार गिरफ्तार

बिलासपुर- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  08 फरवरी को केलोस्ट्राल कंपनी के सीनियर इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर श्री दिलीप कुमार के द्वारा लिखित सूचना दी गई कि दुबटिया चौक के केवर्त आटो पार्ट्स एवं नया बस स्टैंड पेण्ड्रा के खान बाइक सर्विस सेंटर में केलोस्ट्राल कंपनी के नकली आयल विक्रय किए जा रहे हैं । इस सूचना के आधार पर तस्दीक की गई।
*पुलिस अधीक्षक* के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अर्चना झा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गौरेला  अशोक वाडेगावकर के मार्गदर्शन में थाना पेण्ड्रा की टीम के द्वारा विधिवत रेड कार्यवाही की गई । कार्यवाही में तलाशी दौरान केवर्त ऑटो पार्ट्स दुबटिया चौक से 15 नग केलोस्ट्राल कंपनी के डुप्लीकेट ऑयल, 74 नग खाली केलोस्ट्राल ऑयल के डिब्बे एवं खान बाइक सर्विस सेंटर से 17 नग केलोस्ट्राल कंपनी के डुप्लीकेट ऑयल बरामद हुआ, जिसे कंपनी के अधिकारी द्वारा पहचान बाद, जप्ती कार्यवाही किया गया।
दोनों आरोपी वीरेंद्र कुमार केवट पिता जगदीश कुमार केवट उम्र 25 साल निवासी ग्राम कुड़कई एवं मोहसिन खान पिता अब्दुल सलाम 28 साल नया बस स्टैंड पेंड्रा के विरुद्ध थाना पेण्ड्रा में अपराध क्रमांक क्रमशः 55, 56/22 विधिवत धारा 63 कॉपीराइट एक्ट कायम कर गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button