ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

CWC की बैठक आज, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे की अटकलें तेज

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे की अटकलें तेज हो गयी हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति की शनिवार सुबह बुलाई गई बैठक में गांधी अपने इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं।

गुरुवार को लोकसभा के चुनाव परिणाम आने के बाद ही कहा जाने लगा था कि गांधी ने अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी है, हालांकि पार्टी ने इसे खारिज कर दिया था।  हार की जिम्मेदारी लेने के बाद इस्तीफा देने की पेशकश करने संबंधी सवाल का उन्होंने सीधा उत्तर नहीं दिया था और कहा था कि यह मसला कार्य समिति और उनके बीच ही रहने दीजिए। इसके बाद से अटकलों का बाजार गर्म हो गया।

राहुल गांधी ने दिसम्बर 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाला था और उसके बाद पार्टी ने कर्नाटक में जनता दल एस के साथ तथा तीन राज्यों में अपने दम पर पार्टी ने सरकार बनाई थी। गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला आम चुनाव है।

इस बीच पार्टी की करारी हार को देखते हुए कुछ प्रदेश अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे देने की पेशकश की है। कांग्रेस के जिन पदाधिकारियों ने इस्तीफा देने की पेशकश की है उनमें कर्नाटक चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एच. के. पाटिल, ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक तथा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर प्रमुख हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button