ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ऑफलाइन होगी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 

छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में हैं। सरकार ने तय कर दिया है कि बोर्ड परीक्षाएं इस बार ऑफलाइन होगी। यानी केंद्रों पर जाकर परीक्षा देनी होगी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ा रहा है। इन केंद्रों में कोरोना से संक्रमित विद्यार्थियों के लिए भी परीक्षा की विशेष व्यवस्था करने की बात की जा रही है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष डॉ. आलोक शुक्ला ने बताया “इस बार 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा तय समय सारिणी के हिसाब से कराई जाएंगी। यह परीक्षा केंद्रों पर ही कराई जाएगी। परीक्षा कितने केंद्रों पर कराई जाएगी यह अभी तय नहीं हुआ है। इसके निर्धारण की प्रक्रिया जल्दी पूरी कर ली जाएगी।’

इससे पहले बोर्ड ने प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए वाह्य परीक्षक की अनिवार्यता को खत्म कर दिया था। प्राचार्यों को यह जिम्मेदारी दी गई थी कि वे स्कूल से ही एक परीक्षक नियुक्त कर प्रायोगिक परीक्षाएं करा लें। प्रायोगिक परीक्षाएं 31 जनवरी तक होनी थी, लेकिन अधिक कोरोना संक्रमण वाले जिलों को बाद में भी कराने की छूट मिली थी। माध्यमिक शिक्षा मंडल इस बार कोरोना संक्रमित परीक्षार्थी के लिए अलग व्यवस्था पर विचार कर रहा है। बताया गया, संक्रमण की स्थिति में परीक्षार्थी को केंद्र प्रभारी को सूचना देनी होगी। उसके बाद उस विद्यार्थी के लिए अलग कमरे में बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इस कक्ष में निरीक्षक आदि पीपीई किट पहनकर जाएंगे।

माध्यमिक शिक्षा मंडल से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक12वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेगी। वहीं 3 मार्च से 23 मार्च तक 10वीं की परीक्षा ली जाएगी। फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा भी 3 मार्च से 11 मार्च तक ली जाएगी। इन कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होंगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (CBSE) ने भी 10वीं और 12वीं बोर्ड की टर्म-2 परीक्षाओं की तिथि घोषित की है। ये परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होंगी। मंडल ने स्पष्ट किया है, इस बार बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड में ही होगी।

Related Articles

Back to top button