ब्रेकिंग
Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज... Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने ससुराल के दरवाज... Prahaar Movie Review: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का रिव्यू, वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में छा ग... Apple iPhone Duo Repair Cost: एप्पल का नया फोल्डेबल फोन खरीदना जितना महंगा, स्क्रीन रिपेयर कराना उसस... Papankusha Ekadashi 2026 Date: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में करेंगे कनाडा का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों ... Mumbai Crime News: मुंबई के गोरेगांव में रोंगटे खड़े देने वाली घटना, 10 साल की नाबालिग ने 18 महीने क... Varanasi Sarnath Blast Case: वाराणसी के सारनाथ में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी... Pakur Murder Case: झारखंड के पाकुड़ में करोड़ों की संपत्ति के लिए खौफनाक साजिश, सरकारी कर्मचारी के ज... Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्...
व्यापार

शेयर बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स 400 अंक की बढ़त, निफ्टी 17400 पर पहुंचा 

बुधवार को शेयर बाजार बढ़त लेते हुए हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 400 अंक उछलकर खुला और फिलहाल 419 अंक की तेजी के साथ 58,228 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के इंडेक्स निफ्टी ने 125 अंकों की जबरदस्त उछाल लेते हुए 17,392 के स्तर पर पहुंचकर कारोबार कर रहा है। बीते कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद आखिरकार अंत में हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 187 अंक की तेजी लेकर 57,808 के स्तर पर, जबकि निफ्टी सूचकांक 53 अंकों की बढ़त लेते हुए 17,266 के स्तर पर बंद हुआ था। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स बीते दिन 480 अंक तक टूटा था।

बीते कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला और दिनभर गिरावट में ही कारोबार करता रहा। पूरे दिन बाजार के दोनों इंडेक्स लाल निशान पर नजर आए और अंत में गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 1024 अंक फिसलकर 58 हजार के नीचे आकर 57,621 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी 303 अंकों की गिरावट के साथ 17,300 से नीचे आकर 17,213 के स्तर पर बंद हुआ था।

Related Articles

Back to top button