ब्रेकिंग
Kawardha News: लापरवाही और स्वेच्छाचारिता पर बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के तहत तह... ऑनलाइन सट्टा किंग बाबू उर्फ गुलशन खेमानी पर रायपुर पुलिस का शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क Kawardha News: किसानों को काम के लिए रिश्वत न देने की हिदायत, लापरवाही बरतने पर तहसीलदार निलंबित Raipur 53 Lakh Theft Case: रायपुर में 53 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गीजर और टीवी में छुपाए गए थे पैस... Durg Police Cash Reward: नाबालिग की हत्या के फरार आरोपी पर दुर्ग पुलिस ने रखा 10 हजार का इनाम, सूचना... Bastar Cyber Crime News: बस्तर पुलिस ने किया अंतरराज्यीय सायबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, जामताड़ा के 2 ... Kawardha Baiga Children Death: कबीरधाम के बैगा बहुल गांव में 5 बच्चों की मौत, सियासत हुई तेज Raipur Child Cruelty News: रायपुर में 3 साल के मासूम बच्चे परवान चढ़ाया कहर, सगी मां और सौतेले पिता ... गुजारा भत्ता नहीं देने पर बार-बार जेल भेजना कानूनी रूप से सही नहीं, हाईकोर्ट का फैसला देवघर में सप्तमी पर खुले पूजा पंडालों के पट, सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट
राजस्थान

स्पीकर ने विपक्ष को लगाई फटकार, स्पीकर जोशी ने कहा- हंगामा करवाकर मुझे ज्ञान दे रहे हो

जयपुर । विधानसभा में रीट को लेकर बीजेपी विधायकों का हंगामा तीसरे दिन भी जारी रहा 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायकों ने रीट की गड़बडियों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सदन शुरू होते ही रीट का मामला उठाना चाहा, लेकिन स्पीकर सीपी जोशी ने इजाजत नहीं दी। स्पीकर के मना करने के बावजूद राठौड़ ने बोलना जारी रखा तो स्पीकर नाराज हो गए और फटकार लगाई।
स्पीकर ने कहा कि मैं खड़ा हूं और आप बोल रहे हैं, मैं आपको नाम लेकर बोल रहा हूं, आप सीनियर विधायक होकर भी ऐसा कर रहे हैं। इसके बाद स्पीकर ने प्रश्नकाल शुरू करवा दिया। भाजपा के 4 सस्पेंड विधायकों को सदन में लाने पर स्पीकर ने राजेंद्र राठौड़ से कहा- आप पार्लियामेंटेरियन हैं, कल 4 विधायकों को सस्पेंड किया था, उन्हें लेकर सदन में आ गए और हंगामा करवा रहे हो। मुझे संसदीय परंपराओं का ज्ञान दे रहे हो। भारी हंगामे के बाद विधानसभा में तीन दिन से जारी गतिरोध टूटने के आसार बने। स्पीकर सीपी जोशी ने पहले तो तल्ख तेवर दिखाए लेकिन बाद में प्रश्नकाल खत्म होते ही उनके तेवर नरम हुए। स्पीकर ने नेता प्रतिपक्ष से गतिरोध तोडऩे की बात कही जिसके बाद विपक्ष भी नरम पड़ा। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने रीट पर चर्चा कराने के अलावा चार विधायकों का निलंबन वापस लेने और कल की घटना मंत्रियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। कटारिया और राठौड़ ने कहा कि जब तक चारों का निलंबन रद्द नहीं होता और रीटपर कोई फैसला नहीं होता तब तक वे सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले सकते। इस पर स्पीकर सीपी जोशी ने कहा कि पहले बैठकर चर्चा कर लेते हैं। स्पीकर ने 12 बजकर 26 मिनट पर एक घंटे के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। अब स्पीकर के चैंबर में चार विधायकों निलंबन वापसी और रीट पर आगे सरकार के जवाब का समय तय होगा।

Related Articles

Back to top button