ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
छत्तीसगढ़

शराब के नशे में टीवी दुकान संचालक ने मैकेनिक को रॉड से पीटा 

दुर्ग में एक टीवी दुकान के संचालक ने शराब के नशे में मोटर रिपेयरिंग करने वाले मैकेनिक पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने रॉड से मैकेनिक पर इतना वार किया कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें आरोपी मैकेनिक को पीटते हुए नजर आ रहा है।  गांधी चौक निवासी करण साव (23) पेशे से बिजली मैकेनिक है। वह इंदिरा चौक कोहका रोड रामनगर स्थित राज इलेक्ट्रिकल्स में मोटर रिपेयरिंग का काम करता है। उसी के बगल से सुभाष चौधरी (30) टीवी सेंटर के नाम से दुकान संचालित करता है। शुक्रवार सुबह 9 बजे करण दुकान आया और अपनी दुकान खोलकर साफ सफाई करने लगा था। वह दुकान के बाहर झाड़ू लगा रहा था कि तभी वहां सुभाष चौधरी शराब के नशे में पहुंचा और करण को गंदी-गंदी गाली देने लगा। इस पर करण ने उसे मना किया तो उसने अपने हाथ में लोहे का रॉड उठा लिया और करण की ओर भागा। करण ने भी उसे मारने के लिए डंडा उठाया। देखते ही देखते सुभाष ने करण के सिर के पीछे लोहे के रॉड से वार किया तो वह वहीं ढेर होकर गिर गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने करण को लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया।
घटना के बाद जब इस मामले की शिकायत वैशाली नगर पुलिस से की गई तो पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को शाम तक गिरफ्तार नहीं किया सका। इसके बाद आरोपी सुभाष शाम को फिर से राज इलेक्ट्रिकल्स आया और उसने दुकान संचालक को धमकी दी कि आगर वह अब दुकान खोलेगा तो वह उसे भी जान से मार देगा फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button