ब्रेकिंग
खंडवा के 'बिस्मिल्लाह होटल' में स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़, मटन कोल्हापुरी के पार्सल में मिला आधा ... रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन... जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को... उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं... धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500...
देश

चुनावी रैली को संबोधित कर शाह ने कहा, पिकनिक मनाने आई प्रियंका गांधी वाड्रा

देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का प्रचार शनिवार को थम गया। यह देखकर भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह धनोल्टी के साथ ही उत्तराखंड के कई हिस्सों में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेकर कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड के लोगों पर अत्याचार किया है।शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री शाह टिहरी गढ़वाल जिले के धनोल्टी में सभा कर चुनावी हुंकार भरी। इस दौरान उनके साथ अनिल बलूनी भी थे। इसके बाद वे देहारादून जिले की सहसपुर और रायपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचकर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
रायपुर विधानसभा में रैली को संबोधित कर शाह ने कहा कि प्रियंका गांधी पिकनिक मनाने आई हैं। 70 साल तक कुछ नहीं किया और अब कह रहे हैं कि चारधाम चार काम। वहीं, काऊ को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें लेकर बहुत अफवाह उड़ी, तब फोन किया और काऊ ने कहा, जीवन मे दूसरी पार्टी का मुहं नहीं देखूंगा। काऊ भाजपा के कर्मठ कार्यकर्त्ता हैं। इस मौके पर शाह ने हरीश रावत पर निशाना साधा कि उन्हें हारने की आदत है। उन्हें जहां से चाहा वहां से टिकट भी नहीं दिया। कब कह रहे हैं कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाएंगे। यूनिवर्सिटी में धर्म का क्या काम। हमारी सरकार इगास की छुट्टी रखती है और हरीश रावत ने जुम्मे की छुट्टी घोषित कर दी थी। कांग्रेस आपस में लोगों को लड़ाती है। विकास नहीं कर सकती। विकास भाजपा ने किया और भाजपा ही कर सकती है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को भाजपा ने बनाया और भाजपा ने उत्तराखंड को संवारा है। भाजपा की उपलब्धियां लोगों के सामने रखते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने चारधाम का पुनर्निमाण किया। बदरीनाथ में ढाई सौ करोड़ का का मास्टर प्लान तैयार किया गया है और इस पर कार्य शुरू किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना का देखते हुए वैक्सीन अवश्य लगाएं और कोविड नियमों का पालन करें।

Related Articles

Back to top button