ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
विदेश

ड्रैगन ने सबसे बड़े एम्फीबियस विमान की झलक दिखा बढ़ाया रौब

बीजिंग । ड्रैगन अपनी सामरिक ताकत में इजाफा कर दुनिया पर अपना रौब लगातार बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। चीन ने जमीन और पानी दोनों जगह उतरने और उड़ान भरने वाले विमान का सफल परीक्षण किया है। एजी-600 नाम के इस एम्फीबियस विमान में चार इंजन लगे हुए हैं। इस विमान को बनाने वाली सरकारी कंपनी एविएशन इंडस्ट्री कॉरपोरेशन ऑफ चाइना ने कहा है कि उसने गुरुवार को चारों टर्बोप्रॉप इंजनों को एक साथ चलाया है। चाइना सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) के अनुसार, एजी-600 एम्फीबियस विमान को कुनलॉन्ग नाम दिया गया है। इस विमान को 26 दिसंबर 2021 से असेंबल किया जा रहा था और इस परीक्षण में सभी चार इंजनों की जांच की गई है। खबरों के अनुसार, एविएशन इंडस्ट्री कॉरपोरेशन ऑफ चाइना ने बताया है कि एजी-600 विमान ने 100 घंटे की उड़ान को पूरा कर लिया है। इससे भारी मात्रा में फ्लाइट टेस्ट डेटा मिले है, जिनका विश्लेषण किया जा रहा है। इससे विमान को और अधिक उन्नत बनाने में मदद मिलेगी। वैज्ञानिकों ने डेटा के आधार पर विमान में एरोडायनामिक्स और हाइड्रोडायनेमिक्स में बदलाव भी किया गया है। पर, अभी तक इस विमान को फाइनल ऑपरेशन क्लियरेंस नहीं मिला है। कई तरह के परीक्षणों के बाद चीन के पहले एम्फीबियस विमान को सर्विस में शामिल किया जा सकता है।
चीन का एजी-600 एम्फीबियस विमान की लंबाई 121 फीट और पंखों की चौड़ाई 127 फीट है। ऐसे में साइज के मामले में चीन का यह विमान बोइंग 737 एयरलाइनर के बराबर है। वर्तमान में जापान का शिनमायावा यूएस-2 दुनिया का सबसे बड़ा एम्फीबियस विमान है। हालांकि, सर्विस में शामिल होने के बाद यह रिकॉर्ड चीन के इस नए एजी-600 एम्फीबियस विमान के पास चला जाएगा। इस विमान को फायरफाइटिंग, मरीन रेस्क्यू सहित कई तरह के मैरिटाइम रोल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button