ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
व्यापार

मारुति सुजुकी  ला रही नई ऑल्टो! 

नई दिल्ली । मारुति सुजुकी कंपनी आने वाले कुछ महीनों में अपनी नई मारुति सुजुकी ऑल्टो  को भारत में लॉन्च कर सकती है। नई ऑल्टो को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है, जहां इसके संभावित फीचर्स को लेकर कई बड़े दावे किए जा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें मारुति ऑल्टो देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है, जिसके 25 लाख से भी ज्यादा मॉडलों की बिक्री हो चुकी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सुजुकी फेसलिफ्ट के डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कंपनी इसके बंपर में बदलाव कर सकती है। इसके अलावा नई ऑल्टो में सेफ्टी फीचर्स को भी अपडेट किया जा सकता है। मारुति इसके इंटीरियर में भी बदलाव कर सकती है, जहां नए फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की नई ऑल्टो में कोई भी मैकेनिकल बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। यानी कंपनी इसके 2022 मॉडल को मौजूदा 796 सीसी, 3-सिलिंडर, 12-वाल्व इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है। हालांकि, इसके पावर आउटपुट का हल्का रीट्यून किया जा सकता है। यानी इसमें पहले के मुकाबले ज्यादा पावर और टॉर्क मिल सकता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा।
दावा किया जा रहा है कि मारुति सुजुकी ऑल्टो – 2022 पहले के मुकाबले ज्यादा फ्यूल इफीशियंट होगी। यानी पहले के मुकाबले इसमें ज्यादा माइलेज मिल सकता है। 2022 मारुति सुजुकी ऑल्टो को लेकर अभी कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन, माना जा रहा है कि मारुति जल्द इसके अपडेट मॉडल को भारत में लॉन्च कर सकती है। इस कार में ग्राहकों को कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। कंपनी ने इसकी प्रीबुकिंग भी शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button