ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...
मध्यप्रदेश

मप्र बोर्ड परीक्षा की तैयारियंा लगभग पूरी, सोमवार से थानों में भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र

भोपाल । मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र सोमवार से थानों में पहुंचना शुरू होंगे। राजधानी में कुल 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। वहीं माशिमं ने दसवीं-बारहवीं परीक्षा में नकल पर नकेल के लिए संयुक्त संचालक जिला शिक्षा अधिकारी की तीन-तीन टीमें औचक निरीक्षण करेगी। इसके अलावा कलेक्टर की टीम भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेगी। साथ ही माशिमं ने परीक्षा को लेकर न्यायालय में केविएट दायर कर दी है। वहीं भोपाल जिले में प्रश्न पत्र व गोपनीय सामग्री वितरण के लिए माडल हायर सेकंडरी स्कूल टीटीनगर (मंडल का समन्वयक केंद्र) से सोमवार को शुरू होगा। परीक्षा केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्षों ने प्रश्न पत्र व गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस के साये में रवाना होंगे। परीक्षा केंद्रों के नजदीकी थानों में दो दिन में प्रश्न-पत्र व परीक्षा से जुड़ी गोपनीय सामग्री पहुंचाई जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना द्वारा राजधानी के केंद्रों में नकल रोकने के लिए दोनों परीक्षाओं के मुख्य प्रश्न पत्रों के दौरान संवेदनशील व संदेहास्पद केंद्रों पर एक अधिकारी की स्थायी रूप से ड्यूटी लगाई जा रही है। नकल या कोई गड़बड़ी होने पर उक्त अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से सूचना देना होगी। वहीं माशिमं ने निर्देश दिए हैं कि सभी परीक्षा केंद्रों में फर्नीचर की व्यवस्था की जाए, ताकि एक डेस्क व बेंच पर एक विद्यार्थी को बैठाया जा सके। परीक्षा केंद्र के बाहर नकल डालने के लिए लोहे की पेटी रखी जाएगी। इसमें कोई विद्यार्थी अनुचित सामग्री लाता है, तो वह पेटी में स्वेच्छा से डाल सके।

Related Articles

Back to top button