ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

राहुल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, लोगों की रक्षा के लिए रणनीति बनाने की अपील की

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता एवं केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर वायनाड जिले के लोगों के जीवन और जीविका की रक्षा के लिए दीर्घकालिक रणनीति विकसित करने की अपील की। राहुल ने प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में वायनाड जिले में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार से मदद की मांग की। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार का ध्यान कृषि क्षेत्र की समस्याओं की ओर खींचा, जिसके कारण राज्य में कई किसान आत्महत्या कर चुके हैं।

उन्होंने मोदी को लिखे पत्र में कहा, ‘‘मैं दो समस्याओं को उजागर करना चाहूंगा, पहला जो वायनाड के लोगों के जीवन और जीविका को प्रभावित करती है और दूसरा कार्बन विविधता के योगदान के साथ जैव विविधता के लिए वैश्विक हॉटस्पॉट कृषि समस्या की ओर। उन्होंने कहा कि वायनाड में कृषि और धान की खेती लोगों की जीविका का मुख्य आधार है। कृषि क्षेत्र में संकट के कारण पिछले दो दशकों में बड़ी संख्या में किसानों ने आत्महत्या की है। जंगलों का विनाश तथा नदियों और नालों से जल का निकासी समुचित प्रबंध नहीं होने के कारण केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में कृषि क्षेत्र तथा लोगों को संकट का सामना करना पड़ रहा है

पश्चिमी घाटों में खनन जारी है। इसके कारण वनों तथा उसके आस-पास के क्षेत्रों में जानवरों तथा मानवों के बीच संघर्ष बढ़ रहा है। राहुल इससे पहले मंगलवार को केरल के मलप्पुरम जिले में नीलांबुर के कोटक्कल, मंम्बाद और एदवान्नपारा के राहत शिवरों में तथा कवलप्पारा के भूस्खलन स्थल पर गये। साथ ही उन्होंने बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित वायनाड जिले के पुथुमाला और मलप्पुरम जिले में नीलांबुर के नजदीक कवलप्परा सहित कई क्षेत्रों का दौरा किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button