ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
विदेश

कश्मीर पर शोएब ने किया ऐसा ट्वीट, लोगों ने ब्लूचिस्तान पर सुना दी खरी-खोटी

इस्लामाबादः पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर कश्मीर पर किए अपने एक ट्वीट के चलते भारतीय यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। इस भड़काऊ ट्वीट का लोगों ने करारा जबाव देते हुए लिखा कि पहले अपने घरेलू मामले निपटाओं व बलूचिस्तान से निपटो।

PunjabKesari

दरअसल सोमवार 12 अगस्त को शोएब ने एक बच्चे की फोटो ट्वीट की जिस पर लिखा था-“तुम बलिदान को परिभाषित करते हो. हम तुम्हारी आजादी के लिए दुआ करते हैं और जीने के लिए ये कितना महान उद्देश्य है. #Kashmir” इस फोटो के साथ ही शोएब ने ईद की मुबारकबाद देते हुए एक कैप्शन भी लिखा- ‘हम तुम्हारे साथ खड़े हैं…ईद मुबारक’ शोएब का ये ट्वीट जम्मू कश्मीर के मौजूदा हालात को लेकर था।

PunjabKesari

शोएब पर निकला यूजर्स का गुस्सा हालांकि पाकिस्तानी सरकार की तरह शोएब अख्तर की भी कश्मीर के मामले में दखल देने की कोशिश भारतीय ट्विटर यूजर्स को रास नहीं आई और उन्होंने शोएब के ट्वीट पर कॉमेंट कर जमकर खरी-खोटी सुनाई।

PunjabKesari

कुछ यूजर्स ने कमेंट कर शोएब को बलूचिस्तान की याद दिलाई और कहा पहले इस मामले से तो निपट लो बता दें कि भारत सरकार ने हाल ही में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म करते हुए विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर दिया व राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बदल दिया। इस कदम से पहले सरकार ने पूरे राज्य में कर्फ्यू लागू कर दिया था और लोग कुछ दिनों तक अपने घर में बंद थे। हालांकि अब स्थिति सामान्य होने लगी है और खासतौर पर कश्मीर में शांतिपूर्ण तरीके से ईद भी मनाया गया ।

PunjabKesari

जम्मू कश्मीर को लेकर भारत सरकार के कदम के बाद से दोनों देशों के बीच रिश्तों में तनाव बढ़ गया है।  पाकिस्तान ने पहले राजनयिक संबंधों में कमी लाने का ऐलान किया और भारतीय उच्चायुक्त को इस्लामाबाद छोड़ने का आदेश दिया। इसके बाद से दोनों देशों के बीच चल रही परिवहन सेवाओं को भी रोक दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button