ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
छत्तीसगढ़

सिरपुर महोत्सव में प्रदर्शनी के माध्यम से मिल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी

महासमुंद :  सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय सिरपुर महोत्सव पर छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियांे पर आधारित छायाचित्र विकास प्रदर्शनी सिरपुर में लगाई गई है। यह दो दिवसीय निःशुल्क प्रदर्शनी विश्राम गृह के सामने तथा सुरंग टीला के पास में लगाई गई है। जिसे महोत्सव में आने वाले आगन्तुक प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंच रहे है। प्रदर्शनी स्थल पर निःशुल्क प्रचार सामग्री और जनसम्पर्क विभाग की मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन का भी वितरण किया जा रहा है। महोत्सव में आने वाले सैलानियों और दर्शक आते जाते सरकारी योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं। प्रदर्शनी का अवलोकन अधिकारी-कर्मचारियों और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों ने खास रुचि दिखाई। ज्ञानवर्धक और शासन की योजनाओं की जानकारी एक ही जगह मिलने पर प्रदर्शनी की सराहनी कर रहे हैं। निःशुल्क वितरित की जा रही सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित पुस्तक एवं पॉम्प्लेट को बहुत उपयोगी भी बता रहे हैं।

बतादंे कि प्रदर्शनी में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को ऑकड़ों और छायाचित्र के साथ सरल भाषा में प्रदर्शित किया गया है – मुख्यमंत्री किसान न्याय योजना, श्री धन्वंतरी मेडिकल, गोधन न्याय योजना, वनोपज, राम वन गमन पथ, छत्तीसगढ़ मॉडल, लोक परम्पराओं और संस्कृति का उजास, न्याय का इरादा निभाया वादा आदि की विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की गयी है। प्रदर्शनी स्थल पर निःशुल्क प्रचार सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button