ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में 10 साल की बच्ची को छेड़ा; भीड़ ने आरोपी को बाल पकड़कर घसीटा और पीटा

ग्वालियर  10 साल की बच्ची से छेड़खानी के आरोप में भीड़ ने एक मनचले की पिटाई कर दी। बच्ची घर के पास ही साइकिल चला रही थी। आरोपी ने उसे इतना तंग कर दिया कि वह घबराकर साइकिल छोड़कर भागी। घर पर पापा को बताया। फिर भीड़ ने आरोपी की धुनाई कर दी। बजरंग दल के लोग भी आ गए। आरोपी को पीटते हुए पुलिस को सौंपा गया। घटना जनकगंज इलाके की है।

आरोपी का नाम राहुल गुजराती बताया गया है। वह पड़ाव इलाके का रहने वाला है। ठेले पर फेरी लगाकर प्लास्टिक का सामान बेचता है। घटना गुरुवार की है। बच्ची साइकिल चला रही थी। आरोपी उस पर फब्तियां कसने लगा। आरोप है कि शुरुआत में बच्ची ने उसे इग्नोर किया, लेकिन बच्ची की खामोशी का फायदा उठाकर आरोपी हद पार कर गया। उसके करीब आने पर बच्ची इतना ज्यादा डर गई कि जहां थी, वहीं साइकिल छोड़कर घर की तरफ दौड़ लगा दी।

बजरंग दल ने पुलिस के हवाले किया

आरोपी को मोहल्ले के लोगों ने तो पीटा ही, वहां से गुजर रहे राहगीरों ने भी मारपीट की। कुछ देर बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पुलिस के हवाले किया। आरोपी युवक पर शुक्रवार सुबह तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। केस करने की बात कही गई है।

Related Articles

Back to top button