ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

महबूबा मुफ्ती की बेटी ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी, जानवरों जैसे हो रहा बर्ताव

श्रीनगरः अनुच्छेद 370 हटने के बाद से जम्मू कश्मीर में बंद है। लोग अपने घरों के अंदर ही रहने को मजबूर हैं। वहीं नजरबंद करके रखी गई अपनी मां महबूबा मुफ्ती की फिक्र में बेटी इल्तजा ने गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में इल्तजा ने मीडिया से बात करने पर धमकी मिलने का जिक्र किया है। इल्तजा ने लिखा कि कश्मीरियों को जानवरों की तरह रखा गया है और उन्हें उनके बुनियादी मानवाधिकारों से भी वंचित रखा गया है। अगर मैं मीडिया से बात करती हूं तो मुझे भी धमकी दी गई है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी ने एक ऑडियो मैसेज शेयर किया था और अपनी मां की फिक्र जाहिर की थी और कहा था कि उनकी मां को नजर बंद करके रखा गया है और उनसे किसी तरह का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button