Breaking
घर में न लगाये ये तस्वीरें पुलिस आयुक्त से मिलकर बिलख पड़ीं आकांक्षा दुबे की मां सरकार का ऐलान, मौसम के कारण हुए फसल नुकसान पर मिलेगा ज्यादा मुआवजा इटारसी में भाजयुमो के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष को बधाई देने बुलाया, माला पहनाकर कर दी पिटाई इफ्तार में करें खाने की इन चीजों को शामिल, तो महीने भर रहेंगे फिट और हेल्दी PPF पर सरकार ने नहीं बढ़ाया ब्याज मरकाम और लखमा भी रहे मौजूद, मशाल रैली के दौरान झुलस गए थे सरवरदेवला गॉव में पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव की प्रतिमा का हुआ अनावरण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की हर स्थिति से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार तैयार, स्थिति पर पै... गुजरात में महंगा हुआ अमूल दूध, दो रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम

जहां पहले मिलेगी 50 बीघा जमीन, वहां प्राथमिकता पर खुलेंगे डे बोर्डिंग स्कूल

हिमाचल प्रदेश के जिन विधानसभा क्षेत्रों में पहले 50 बीघा भूमि मिलेगी, वहां प्राथमिकता पर राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोले जाएंगे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से यह स्कूल खुलेंगे। ऐसे क्षेत्र जहां सरकारी भूमि शिक्षा विभाग के नाम पहले होगी, वहां स्कूलों के निर्माण का काम भी पहले शुरू होगा। 16 फरवरी को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना की प्रस्तुति भी दी जाएगी। सोमवार को राज्य सचिवालय में शिक्षा मंत्री ने कहा कि 386 स्कूल-कॉलेजों को बंद करने या खुले रखने का कैबिनेट बैठक में फैसला होगा। भाजपा सरकार के समय एक अप्रैल 2022 के बाद खुले शिक्षण संस्थानों को लेकर गुण-दोष आधार पर फैसला लिया जाएगा।

जहां जरूरत होगी, वहां स्कूल-कॉलेज दोबारा खुलेंगे। राजनीति चमकाने के लिए कोई भी संस्थान नहीं खुलेगा। उन्होंने कहा कि कैबिनेट बैठक में 12 हजार शिक्षकों और गैर शिक्षकों के रिक्त पद भरने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। 2,000 पद उच्च शिक्षा और 10,000 पद प्रारंभिक शिक्षा के तहत खाली हैं। बैचवाइज और पदोन्नति के माध्यम से पद पहले भरे जाएंगे। इसके बाद सीधी भर्ती की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि तबादला नीति बनाने के लिए शिक्षक संगठनों से भी चर्चा की जाएगी। राजधानी शिमला सहित जिला मुख्यालयों के सटे स्कूलों में कार्यरत सरप्लस स्टाफ का युक्तिकरण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

घर में न लगाये ये तस्वीरें     |     पुलिस आयुक्त से मिलकर बिलख पड़ीं आकांक्षा दुबे की मां     |     सरकार का ऐलान, मौसम के कारण हुए फसल नुकसान पर मिलेगा ज्यादा मुआवजा     |     इटारसी में भाजयुमो के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष को बधाई देने बुलाया, माला पहनाकर कर दी पिटाई     |     इफ्तार में करें खाने की इन चीजों को शामिल, तो महीने भर रहेंगे फिट और हेल्दी     |     PPF पर सरकार ने नहीं बढ़ाया ब्याज     |     मरकाम और लखमा भी रहे मौजूद, मशाल रैली के दौरान झुलस गए थे     |     सरवरदेवला गॉव में पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव की प्रतिमा का हुआ अनावरण     |     राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की हर स्थिति से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार तैयार, स्थिति पर पैनी नज़र      |     गुजरात में महंगा हुआ अमूल दूध, दो रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201