ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मनोरंजन

SonyLIV ने किया अनदेखी सीज़न 2 का  प्रोमो रिलीज़, 4 मार्च से होगा वेब शो स्ट्रीम

सोनी लिव अपनी एड्रानलिन रोमांचक थ्रिलर अनदेखी के दूसरे सीज़न के साथ लौट रहा है। अटवाल और उनके विरोधी पूरी ताकत से बदला लेने के लिए वापस आ गए हैं। इस शो की कहानी दूसरे सीज़न में जबरदस्त  मोड़ लेती हुई नज़र आयेगी जो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। अनदेखी  सीजन 2 का निर्माण अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने बनिजय एशिया के साथ मिलकर किया है और इसका निर्देशन आशीष आर शुक्ला ने किया है जो 4 मार्च को। रिलीज़ किया जाएगा।

मनाली के बीचों-बीच स्थित, अनदेखी एक खतरनाक अपराध के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक भयानक रात में घटित होता है। अपराधी और जस्टिस की चाह रखने वालों के बीच चूहे बिल्ली की दौड़ मच जाती हैं।
सीजन 1  डीएसपी घोष (दिब्येंदु भट्टाचार्य) के साथ एक  महत्वपूर्ण प्वाइंट पर समाप्त हुआ था और तेजी (आंचल सिंह) एक बहुत ही गंभीर कोयल (अपेक्षा पोरवाल) को रिंकू (सूर्य शर्मा) के चंगुल से बचाने की कोशिश कर रही थी। यह सीज़न पोरवाल के किरदार के साथ-साथ सभी के बीच बदलती डायनामिक्स पर प्रकाश डालेगी। प्रोमो में कुछ नए चेहरे (नंदीश संधू, मेयांग चांग और तेज सप्रू) नज़र आये, जिनके आने से इस सीजन के प्रति लोगों की उम्मीदों को और बढ़ा दिया हैं। प्रत्येक किरदार अपने स्वार्थी उद्देश्यों से प्रेरित हैं, जो पॉवर, रिवेंज, और प्यार की इस कहानी के साथ एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश में लग जाते हैं।
हर्ष छाया, सूर्य शर्मा, दिब्येंदु भट्टाचार्य, आंचल सिंह, अपेक्षा पोरवाल, अंकुर राठी, नंदीश संधू, मेयांग चांग और तेज सप्रू अभिनीत, अनदेखी सीजन 2 4 मार्च को SonyLIV पर रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button